cg24आजतक न्यूज :- सांसद कांकेर मोहन मण्डावी जी के साथ हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर के मुख्य प्रबन्धक बृजेश कुमार की मुलाकात हुई । मुलाकात के दौरान एच.पी.सी.एल. रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय के द्वारा किये जा रहे समस्त कार्यो का उल्लेख तथा डीलर सम्बंधित सभी विषय को प्रमुखता से सांसद जी के साथ चर्चा कर संज्ञान में लाया गया | डीलर सम्बंधी कार्यो के विस्तार पूर्वक चर्चा में सांसद कांकेर द्वारा एच.पी. सी.एल. रायपुर के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा किए जा रहे सभी कार्यों की प्रशंसा किया गया ॥ तथा कांकेर सांसद मोहन मण्डावी जी के द्वारा यह जानकर प्रसन्नता जाहिर की गई कि हिन्दुस्तान पेट्रोलियम डीलर सम्बंधी किसी भी तरह कि कोई भी समस्या को निराकृत किया जा रहा है । प्रत्येक समस्या का समयानुसार सुचारू रूप से पारदर्शिता के साथ निवारण किया जा रहा है ।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904