google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सांसद मोहन मंडावी आदिवासियों की संस्कृति को बचाने के लिए लोकसभा में लगातार आवाज उठा रहे है, हमारा सौभाग्य की हमे ऊर्जावान सांसद मिला :- देवलाल ठाकुर

आदिवासी अंचल कांकेर लोकसभा के डौंडीलोहारा विधानसभा में सांसद मोहन मंडावी का सघन दौरा हुआ

Cg24आजतक :- कुसुमकसा के सभा स्थल में जिला पंचायत के प्रथम अध्यक्ष देवलाल ठाकुर ने कहा की आज हम सब सौभाग्य वाले हैं। की हम लोगो को ऐसे जागरूक व सक्रिय सांसद मिला है। जो जागरूक है। जिन्होने शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षक बनकर सेवा की ऐसे आदिवासी नेतृत्व से हम सबको प्रेरणा लेने की जरूरत है। जो आज आदिवासी संस्कृति बचाने के लिए देश के सर्वोच्च सदन संसद भवन में आदिवासियों की आवाज बंन कर हमारी बातों को रख रहे है।
आदिवासी संस्कृति को बचाए रखने के लिए धर्मांतरण को रोकने के लिए ,आदिवासी संस्कृति बचाने के लिए अपना धर्म परिवर्तित ना करें
हमारे सांसद जी आदिवासी समाज को धर्म के मार्ग पर ले जाने के लिए सार्थक प्रयास कर रहे हैं। हम सबको उनके साथ धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए ओर अपने जीवन मे बदलाव लाना चाहिए आज आदिवासी क्षेत्र दारु भट्टी के नाम से जाना जा रहा है। हम ऐसा काम करें कि यहां के लोगों के कार्यों के नाम से सेवा के नाम से पढ़े लिखे आदिवासी समाज के नाम से जाना जाए सांसद जी का कहना है। कि शराब कभी भी आदिवासियों की संस्कृति नहीं रही है यह समाज की विकृति है इस विकृति को दूर करने के लिए सारे सारे लोगों को मिलकर कार्य करना होगा और धिक्कार है। ऐसी सरकार पर जो गंगाजल की कसम खाकर शराबबंदी के नाम पर वोट लिया और पूर्ण बहुमत के साथ छत्तीसगढ़ में सरकार बनाई और घर-घर शराब पहुंचाई आज किसानों को सोसाइटी में खाद नहीं मिल रहा है लेकिन गांव गांव में दारू आसानी से मिल जा रहा है। ऐसी सरकार को आने वाले समय में सबक सिखाना है और जड़ से उखाड़ फेंकना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी जिला के महामंत्री श्री प्रमोद जैन जी देवेंद्र महला होरीलाल रावटे विक्रम धुर्वे शिवराम सिन्द्रामे सरपंच दीपक यादव उप सरपंच पुष्पजीत बैस मोती संचेती प्रकाश जैन पप्पू साहू गिरिवर ठाकुर अनिल खोब्रागडे मोनू चौधरी हमाय नागवंशी पुसव राम ठाकुर सहित सेकड़ो ग्रामीण उपस्तिथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *