google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

विवेकानंद हाई स्कूल डोडी में आज शासन के निर्देशानुसार कक्षा 10 वीं के बच्चों का शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन

डौण्डी cg24आजतक न्यूज :- विवेकानंद हाई स्कूल डोडी में आज शासन के निर्देशानुसार कक्षा 10 वीं के बच्चों का शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पालक समिति की अध्यक्ष श्रीमती ममता जैन, वार्ड पार्षद श्री भावेश यादव, संचालन समिति के अध्यक्ष श्री श्रवण राठौर, श्री जे एल ठाकुर श्री सुनील राठौर, जीवन निर्मलकर, श्रीमती अमरिका निषाद, नीता मिश्रा, पालक समिति सदस्य की आतिथ्य में संपन्न हुआ
सर्व प्रथम माँ सरस्वती की छायाचित्र की पूजा अर्चना अतिथियों द्वारा किया गया तत्पश्चात अतिथि गणों का पुष्प द्वारा स्वागत किया गया, संस्था प्रमुख द्वारा कोरोना संबंधी जानकारी एव पालन हेतु छात्रों एव शिक्षक /शिक्षिकाओं को जानकारी दी गई, श्रीमती ममता जैन, एव उपस्थित अतिथियों द्वारा बच्चों का मुँह मीठा कराकर पुस्तक प्रदान कर शुभाशीष एव शुभकामनाएं दीं गई तथा बच्चों और अतिथियों द्वारा पौधा रोपण कर उसकी सुरक्षा के लिए प्रेरित किया गया
आज के कार्यक्रम में संस्था प्रमुख एस. आर. यादव,
एच के लेनपांडे. एस. एस. दावरे, वासुदेव नायक, टामन रावते, बिन्नी ठाकुर, दिव्या मेश्राम, संगीता ठाकुर, चित्ररेखा, तोमीन, रूपवती, रीना, शिक्षक /शिक्षिकाएं, निगम, पूर्णिमा, 10 वीं के समस्त छात्र /छात्रायें उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *