google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पसौद में मुंह मीठा कराकर बच्चों को कराया शाला प्रवेश, स्कूल प्रांगण में किया गया पौधारोपण

गुंडरदेही cg24आजतक :- गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम पसौद (हल्दी) में सोमवार को स्कूल खुलते ही क्षेत्र के जनपद सदस्य व शाला प्रबंधन, शाला विकास समिति व स्कूल के शिक्षकों के सहयोग से बच्चों का मुंह मीठा कराकर बच्चों को स्कूल में प्रवेश कराया गया। इस दौरान बच्चों को मास्क भी वितरण किया गया। ताकि आने वाले दिनों में कोरोना के तीसरी लहर से बचा जा सके। इसके बाद जनप्रतिनिधि, पालक व शाला विकास समिति के सदस्यों द्वारा स्कूल प्रांगण में पौधारोपण किया गया। पौधरोपण के दौरान कटहल, नीम, जामुन व कुछ जंगली पौधे लगाए गए। इस अवसर पर जनपद सदस्य वेद कुमारी ओमप्रकाश गजेंद्र, गुंडरदेही ब्लॉक कांग्रेस के प्रवक्ता पोषण साहू, सेक्टर प्रभारी व सदस्य सेवा सहकारी समिति हल्दी बैजनाथ साहू, शाला विकास समिति अध्यक्ष एलआर हिरवानी, कोषाध्यक्ष बिंधे पटेल, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष टकेश्वर साहू, उपसरपंच जीवन लाल साहू, प्रधान पाठक मिडिल स्कूल एलआर साहू, प्रधान पाठक प्राइमरी स्कूल शैलेंद्र साहू, शिक्षक नरेंद्र रजक, शिक्षिका किरण सिंह व सीना नायर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *