google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

भाजपा किसान मोर्चा अर्जुन्दा मंडल ने सोसायटी में बजाया नांगड़ा

अर्जुन्दा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा अर्जुन्दा मंडल ने प्रदेश सरकार की किसानों को खाद उपलब्धता की विफलता और अर्जुन्दा में यूरिया की काला बाजारी को लेकर ओडारसकरी और अर्जुन्दा सोसायटी में जमकर नारेबाजी करते हुए नंगाड़ा बजाया। भाजपा प्रदेश एवम जिला नेतृत्व के आह्वान पर अर्जुन्दा मंडल में किसानों को हो रही परेशानी और प्रदेश सरकार की विफलता को जोरदार नारेबाजी व नगाड़ा बजाकर की गई ।किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष ओंकार सिन्हा ने बताया प्रदेश सरकार किसानों को समय खाद उपलब्ध नही करवा पा रहे और ऊपर से खाद कालाबाजारी करते हुये माफियाओ को संरक्षण देने का काम कर रही। किसान हितैषी भूपेश की महज एक दिखावा है। सोसायटी धेरने में भाजपा जिलाउपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य संध्या भारद्वाज, महामंत्री पवन सोनवर्षा, किसान मोर्चा जिला महामंत्री हेमन्त साहू, वरिष्ठ नेता नेतराम साहू, जिला कोषाध्यक्ष रोमन सोनकर, जनपद सदस्य अनिल सोनी, मंडल उपाध्यक्ष कमलेश पांडेय, गविंद्र साहू, महिला मोर्चा महामंत्री संगीता चंद्राकर,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रूखमणी सोनकर, प्रदीप साहू, शैलेंद्र साहू, चेमन सिन्हा, इंद्रपाल बनपेला, मुकेश जैन, पंकज चौधरी, श्यामसुंदर साहू, प्रशांत भारद्वाज विश्वजीत तिवारी, देवेंद्र यादव,रोशन यादव सहित किसान साथी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *