
डौण्डी लोहारा राजनांदगांव मार्ग पर आज अछोली के पास परसाडीह मार्ग मोड़ पर राजनांदगांव से तेज गति से आ रही एक बोलेरो ट्रांसपोर्ट वाहन ने सड़क में तीन गायों को अपनी चपेट में ले लिया जिससे मौके पर ही 2 गायों की मौत हो गया वही एक बुरी तरह से घायल हो गया है। मामले में अजय भट्ट देवरी निवासी ने बताया कि टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था जिसे पकड़ा गया व संजारी पुलिस चौकी को मामले की जानकारी दी गई तब कार्यवाही की गई है।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904