
गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू,, गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 9 किलोमीटर दूर ग्राम कलंगपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज राज्य शासन की गाइड लाइन के अनुसार दसवीं 12वीं की कक्षाएं प्रारंभ करने से पहले गुंडरदेही तहसीलदार अश्वन कुमार पूशाम ने निरीक्षण में पहुंचे।
स्कूल में पढ़ने वाले छात्र छात्राएं को किसी प्रकार के लक्षण जैसे सर्दी खांसी बुखार हो तो कृपया स्कूल ना आए बल्कि स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अपना प्राथमिक उपचार कराएं,, राजेंद्र जैन
वही निरीक्षण के दरमियान तहसीलदार ने शाला विकास समिति एवं स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के पालक एवं स्कूल स्टाफ व पंचायत प्रतिनिधियों से चर्चा कर विशेष दिशा निर्देश दिया है कि सभी स्कूली छात्र-छात्राएं सेनीटाइज व मास्क का निरंतर उपयोग करें व सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए स्कूल का संचालन करने का निर्देश प्राचार्य एस के कोयले को दिया इस निरीक्षण के समय शाला विकास समिति के अध्यक्ष तरुण साहू ग्राम पंचायत के सरपंच पुष्पा गोविंद सिन्हा उपसरपंच एवं विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र कुमार जैन , स्नेहल निषाद सदस्य, प्रताप चंद जैन सदस्य ,एवं पालक गण उपस्थित रहे वहीं निरीक्षण के समय तहसीलदार एवं शाला विकास समिति के द्वारा पौधारोपण कर आज दसवीं से बारहवीं कक्षा खोलने का शुभारंभ किया।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904