google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

खबर का असर घटिया निर्माण की पोल खुलते ही कलंगपुर पंचायत लगा उसे दबाने सीमेंटीकरण कार्य मे फिर से लीपापोती चालू ,विधायक निधि के राशि से ऐसा निर्माण जो टिक ही नही रहा

36 घंटा मैं खबर की असर

गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू :- गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 9 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत कलंगपुर के बस स्टैंड मे विधायक निधि से बने सीमेंटीकरण पर आज सरपंच सचिव अपनी गलती को छुपाने गलत तरीके से किए गए सीमेंटीकरण के ऊपर लीपापोती का कार्य प्रारंभ कर दिया।

देखिए माननीय कलेक्टर साहब आखिर कलंगपुर में 7 लाख 50 हजार रुपए की सीमेंटीकरण 7 महीना नहीं चला आखिर गुणवत्ता की कमी के कारण भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया, आर ई एस विभाग के एसडीओ इंजीनियर एवं ग्राम पंचायत के सरपंच पुष्पा गोविंद सिन्हा एवं पंचायत सचिव प्रवीण कुमार के मार्गदर्शन पर यह सीमेंटीकरण किया गया था जिस की गुणवत्ता कमजोर होने के कारण गिट्टी का परत ऊपर आने लगा है। भूपेश सरकार के सपना मे पानी फेर कर एवं आम जनता की आंख में धूल झोंक कर शासन की राशि का दुरुपयोग करने वाले सरपंच सचिव पर कार्यवाही होगी या प्रशासन व सफेदपोश नेताओं के संरक्षण में भ्रष्टाचार बढ़ेगा।

सबसे पहले cg 24 आजतक न्यूज़ ने ध्यानाकर्षण करवाने के बाद स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि में हड़कंप मची और खबर छपने के 36 घंटे में, उखड़े हुए सीमेंटीकरण के ऊपर डबल बुल सीमेंट एवं जीरा गिट्टी से उखड़े सीमेंट्री करण को ढकने का कार्य कर रहे हैं ऐसे में कैसे गड़बो नवा छत्तीसगढ़

समय से पहले सीमेंटीकरण खराब हो जाने के मामले में आज ग्राम समिति के पूर्व अध्यक्ष लोकेश साहू ने कहा आखिर इतना जल्दी सीमेंटीकरण क्यों गिट्टी बाहर आने लगी है गुणवत्ता की जांच होना चाहिए और संबंधित एजेंसी पर हम कार्यवाही की मांग करते हैं।

ग्राम प्रमुख सुख चरण कुल्हाडे ने कहा गलत कार्य करने वाले ठेकेदार एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी पर तत्काल कार्यवाही करें और सीमेंटीकरण के ऊपर लीपापोती कार्य करने से काम नहीं चलेगा आखिर शासन के राशि का दुरुपयोग कर शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को तत्काल बर्खास्त करें।

पूर्व जनपद सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप कुल्हाडे ने कहा निर्माण के समय घटिया किस्म के मटेरियल व संबंधित तकनीकी इंजीनियर की गलती के कारण हमारे गांव के नागरिकों को बेवकूफ बनाकर शासन की राशि का दुरुपयोग किया है कार्यवाही चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *