google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जिले में तीसरे कोरोना लहर के आमद के बीच गुंडरदेही के साई शिशु मंदिर संचालक की लापरवाही सामने आया

तीसरा चरण के करोना को नजरअंदाज कर के श्री साईं शिशु मंदिर के संचालक छोटे-छोटे स्कूली बच्चे को एक साथ बैठाकर करोना कर संक्रमण को दे रहा है बढ़ावा। गुंडरदेही में प्राइवेट स्कूल के संचालक ने राज्य शासन की गाइडलाइन के उल्लंघन कर के पालक व जनप्रतिनिधि के बिना सहमति के कक्षा पहली से पांचवी तक स्कूल संचालन में बड़ी लापरवाही कर रहे है।

गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू :-गुंडरदेही नगर के वार्ड नंबर 9 में संचालित श्री साईं शिशु मंदिर का संचालक राजकुमार ठाकरे के द्वारा राज्य शासन की गाइडलाइन के दिशा निर्देश का उल्लंघन करते हुए 2 अगस्त को स्कूल खोलने को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है।

मामले पर एक नजर :- राज्य शासन एवं जिला प्रशासन का सख्त निर्देश है स्कूल खोलने से पहले संचालक के द्वारा स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के पालक व स्थानीय जनप्रतिनिधि का सहमति जरूरी है पर श्री साईं शिशु मंदिर के संचालक कक्षा पहली से 11वीं तक 2 अगस्त को बिना पालक की सहमति का स्कूल खोल लिया वही पलकों की शिकायत पर मीडिया ने जब संचालक राजकुमार ठाकरे से आमने सामने बात किए तब उन्होंने कहा कि स्कूल आज खोल लिया हूं मैं स्कूल आते जा रहे हैं पालकों को सहमति पत्र फार्म भरवा रहा हूं।

निरीक्षण में पहुंचे पार्षद सलीम खान ने स्कूल की वास्तविक स्थिति देखकर काफी नाराजगी जाहिर करते हुए संचालक राजकुमार ठाकरे को कहा कि सोशल डिस्टेंस का पालन करें छोटा सा जगह में कक्षा पहली से पांचवी तक बैठने की व्यवस्था नहीं है सोशल डिस्टेंस पर ध्यान रखें सभी पालक से सहमति ले तभी छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल में प्रवेश दें नहीं तो संक्रमण की जिम्मेदारी स्वयं ले ।

2 गज की दूरी , मास्क है जरूरी :- स्कूल की हालत देख नगर पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जय करुणाकरण देव ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अब प्राइवेट स्कूलों पर होगी कार्यवाही उन्होंने सभी संचालकों का बैठक लेने को बात कही है। आगे उन्होंने कहा जिस प्राइवेट स्कूल में खेल मैदान व सुलभ शौचालय की सुविधा नहीं हुआ उस स्कूल को बंद करने के लिए उच्च अधिकारी को पत्र लिखूंगा।

आपको स्कूल का तस्वीर देखकर लगेगा कि छोटे-छोटे बच्चों के साथ गुंडरदेही के प्राइवेट स्कूल के संचालक एक ही रूम में दो क्लास लगा रहे हैं आखिर बच्चों की मन दोनों शिक्षक की ओर जाते हैं। कक्षा चौथी और पांचवी एक ही रूम में बैठने से पढ़ने वाले बच्चे समझ नहीं पा रहे हैं। यही हाल गुंडरदेही के सभी प्राइवेट स्कूलों में है। आखिर घना आबादी के बीच श्री साईं शिशु मंदिर को खोलने का अनुमति किसने दिया आखिर उस स्कूल में किसी प्रकार के बच्चों के लिए खेल का मैदान नहीं 30 फीट चौड़ा और 70 फिट के एक मकान में कक्षा पहली से पांचवी तक के बच्चों को बिना सोशल डिस्टेंस के सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप उल्लंघन कर स्कूल खोला गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *