कांकेर cg24आजतक :- कई दशकों के भाषाई त्रुटि का दंश झेल रहे माहरा समाज के लोगो की मांग कांकेर सांसद माननीय मोहन मंडावी जी ने दिल्ली में सरकार के सामाजिक न्याय एवम अधिकारिता मंत्री माननीय वीरेंद्र कुमार जी से भेंट कर मांग रखी ।
महार ,माहरा, मेहर आदि भाषाई अपभ्रंश के कारण माहरा समाज के लोग अनुसूचित जाति वर्ग से वंचित हो रहे है। इस भाषाई अपभ्रंश को दूर करने के लिए कांकेर सांसद माननीय मोहन मंडावी जी ने पूर्व में भी लोक सभा में इस बात को रख चुके है। मानसून सत्र के दौरान पुनः इस विषय को लेकर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री माननीय वीरेंद्र सिंह से मुलाकात कर उन्हें इस भाषाई त्रुटि को दूर करने एवम माहरा समाज को उनके जायज मांग को पूरा करने की मांग रखी।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904