google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सांसद मोहन मंडावी की बड़ी पहल C.S.R व D.M.F मद से दल्ली राजहरा में प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना,स्वास्थ्य सुविधा हेतु बीएसपी अस्पतालों में बेहतर सुविधा देने की मांग की

सांसद मोहन मंडावी दल्ली राजहरा के विकास व यहां की जनता की बेहतरी व रोज़गार की संभावनाओ को देखते हुए नए उद्योग धंधे,व चिकित्सा व शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर व्यवस्था को लेकर लगातार सक्रियता से मानसून सत्र के दौरान केंद्रीय मंत्रियों से मिल रहे है। व सदन में भी क्षेत्रीय विषयो को दमदारी से उठा रहे है।

सांसद मोहन मंडावी ने दल्ली राजहरावासियों की जायज मांगो को उठाया व रोजगार व चिकित्सा के बेहतर साधन उपलब्ध कराने की मांग की

Cg24आजतक :- केंद्रीय इस्पात व ग्रामीण विकास राज्यमंत्री भारत सरकार नई दिल्ली फगनसिंह कुलस्ते से काँकेर साँसद श्री मोहन मंडावी ने भेंट की व क्षेत्रीय विषयो पर चर्चा की काँकेर साँसद मोहन मंडावी ने लोकसभा सत्र के दौरान अपने क्षेत्र की जनहित माँगो को लेकर केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर उन्हें अवगत करा रहे है। आज 04/08/21 को केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री.फग्गनसिंह कुलस्ते से भेंट कर उन्हें खदान प्रभावीत क्षेत्रो में C.S.R व D.M.F मद का दल्ली राजहरा में प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना,मूलभूत सुविधाओं का गुडवत्ता पूर्वक निर्माण स्वास्थ्य सुविधा हेतु बीएसपी प्रबंधन द्वारा अस्पतालों में बेहतर सुविधा देने की माँग की गई।

दल्ली राजहरा शहर में लंबे समय से csr व dmf मद का उपयोग शहर के हित मे करने की मांग हो रहा था ,सांसद मोहन मंडावी ने आज इस आवाज को केंद्रीय मंत्री के सामने रखकर बड़ी पहल कर दी है।

कांकेर जिले व बस्तर के स्वास्थ्य केंद्रों में दिन रात स्वास्थ्य केंद्रों में काम करने वाले कोरोना वारियर्स व जिम्मेदार कर्मचारियों को कोरोना काल मे कार्य के संपादन में आ रही परेशानियों खासकर मकान व आवास के मामलों को लेकर नए आवास बनाने की मांग भी की है। जिससे स्वास्थ्य कर्मियों को राहत मिलेगा वही आमजन को स्वास्थ्य सुविधा भी सही तरीके से मिल पायेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *