google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

खाद की कमी को लेकर किसानों का चक्काजाम कल स्थगित,जनपद सदस्य संजय बैस,तहसीलदार व किसानों के बीच वार्ता कल मिलेगी खाद

Cg24आजतक न्यूज़ :- कुसुमकसा क्षेत्र के कुछ ग्रामों के किसानों ने आज सुबह खाद नही मिलने की बात को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए कल इसके विरोध स्वरूप सड़क चक्काजाम करने के लिए अल्टीमेटम दिया था व बकायदा एसडीएम को पत्र भी दिया गया था आज इस क्षेत्र के सक्रिय जन नेेता जनपद सदस्य संजय बैस एवं तहसीलदार विनय देवांगन के सार्थक पहल से कल कुसुमकसा का चक्का जाम जो ग्राम चिपरा भर्रीटोला रजही देव पांडुम के किसानों द्वारा किया जाना था वह स्थगित हो गया है। यह जानकारी जनपद सदस्य संजय बैस ने आज cg24आजतक न्यूज को दिया व बताया कि हम सब के बीच प्रशासनिक स्तर पर बात की गई व किसानों की जायज समस्याओ को रखा गया जिस पर त्वरित पहल व चर्चा कर हल निकाला गया व

पहल हुई कि किसानों को खाद कल उपलब्ध हो जाएगा इस संबंध में ग्राम पंचायत कुसुमकसा में सभी किसानों को बुलाया गया जहां पर खाद की समस्या को लेकर विस्तृत चर्चा की गई एवं खाद उपलब्धता के लिए संजय बैस कुसुमकसा के सरपंच शिवराम सिंगरामे भरीटोला के सरपंच गुणेंद्र कुसुमकसा क्षेत्र के नेता योगेंद्र गांधी पुष्पजीत बैस ने पहल कर किसानों के लिए खाद उपलब्ध कराये जाने के लिए प्रशासन से मांग की और प्रशासन ने तहसीलदार के माध्यम से कल खाद उपलब्ध कराई जाएगी ऐसा वादा किया गया है। जिसके बाद किसानों द्वारा दिया गया चक्का जाम का अल्टीमेटम समाप्त कर दिया गया है।

किसान नेता सोमेश साहू ने भी बताया कि किसानों को खाद उपलब्ध हो यही हमारी मांग है। जो पूरी हुई तो चक्काजाम को स्थगित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *