google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मड़ियापार के प्राथमिक शाला स्कूल जर्जर अतिरिक्त कक्ष में 52 बच्चों को पढ़ाने में शाला विकास समिति एवं शिक्षक मजबूर

गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू ब्लॉक मुख्यालय से 4 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत लिमोरा के आश्रित ग्राम मड़ियापार मे शासकीय प्राथमिक शाला भवन जर्जर हो गया है। स्कूल भवन इस कदर जर्जर हो गया है कि कभी भी मलबा नीचे गिर सकता है। जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती है। शाला विकास समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय प्राथमिक शाला मड़ियापार में सन 1985- 86 में स्कूल भवन का निर्माण किया गया था। वही सन 1994-95 में दूसरा स्कूल भवन का निर्माण किया गया था। दोनों भवन वर्तमान स्थिति में पूरी तरह जर्जर हो गया है छत का मलबा के साथ-साथ रोड भी नीचे तक जमीन में छूने लगा है जिससे स्कूल में कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती हैं। भवन जर्जर होने के कारण बच्चे अतिरिक्त कक्ष में 52 स्कूली बच्चे पढ़ने को मजबूर है।

क्या कहते हैं ग्रामीण व जनप्रतिनिधि।

शाला विकास समिति अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार साहू, ग्रामीण बुधारू राम, तामराज साहू, परदेशी राम, गंगा बाई, शैलेन्द्री बाई, ओमकुमारी साहू, रेमन साहू, ने कहा कि कोरोना काल के लंबे समय बाद बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा देने के लिए शासन ने स्कूलों को खोलने का निर्णय लिया है। लेकिन स्कूल खोलने से पहले शासन-प्रशासन भवन की जाँच कर लेते तो बच्चों को परेशानी नहीं झेलनी पड़ती। शासकीय प्राथमिक शाला मड़ियापार में पहली से पांचवी तक कुल 52 बच्चे अध्ययनरत है। भवन जर्जर होने के कारण बच्चों को अतिरिक्त कक्ष में पढ़ाया जा रहा है जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गुंडरदेही शिक्षा विभाग एवं क्षेत्र विधायक को भी अवगत करा चुके हैं। लेकिन किसी ने ध्यान नही दिया।

ग्रामीण का कहना है यदि स्कूल भवन सरकार नहीं बनवा सकते तो कम से कम 30 साल पुराने भवन को डिस्मेंटल तो करवा दो,, कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकता है शिक्षा विभाग नहीं दे रहा है ध्यान।

ग्राम पंचायत निमोरा के पूर्व सरपंच कल्याण साहू ने कहा कि ग्राम मड़ियापार के जर्जर स्कूल भवन की स्थिति से शासन-प्रशासन को अवगत कराया दिया गया है। भवन के नवनिर्माण एवं मरम्मत के लिए तीन से चार बार आवेदन दे चुके है। परंतु 7 वर्ष बीत जाने के बावजूद अब तक भवन के लिए फंड जारी नहीं हुआ है।

शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक रामावतार नारंगे ने कहा कि विभाग को शाला भवन के जर्जर होने की लिखित में जानकारी दे चुके है एवं नए शाला भवन निर्माण के लिए भी मांग कर चुके है लेकिन आज तक कोई आश्वासन नही मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *