google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बरसात नहीं होने से धान का फसल सूखने के कगार में है और किसानों को चिंता सता रही है किसान मोर्चा ने बांध से पानी छोड़ने मांग की

cg24आजतक न्यूज़

गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू,,,गुण्डरदेही भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा गुण्डरदेही के अध्यक्ष टीका राम निषाद के नेतृत्व में जिले के सभी जलाशयों से पानी छोड़ने के लिए अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही के नाम से नायाब तहसीलदार धर्मेश श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा गया।
इस समय बारिश नहीं होने के कारण किसनों की बियासी एवम् रोपाई काम रुका हुआ है बारिश कम होने के कारण किसानों को कृषि कार्य के लिए पानी की आवश्यकता और बड़ गई है अगर जलाशायो से पानी नहीं छोड़ा गया तो किसानों की धान बर्बाद हो जाएगी।बालोद जिला में तांदुला, गंगरेल, खरखरा एवम् गोंदली जलाशय से खेतों की सिंचाई हेतु पानी छोड़ने की मांग की है जिससे किसानों की फसल बर्बाद न हो।

इस साल नहीं हुआ बीआसी का कार्य गैर सिंचित क्षेत्र में किसान खाद का छिड़काव भी नहीं किए हैं, ऐसे में फसल के पैदावारी में कमी आने का संभावना बना हुआ है धान के पौधों को समय पर आहार नहीं मिला।

ज्ञापन सौपने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के अध्यक्ष टीका राम निषाद, विजय सोनकर मंत्री जिला किसान मोर्चा बालोद, टीका राम सावरे जिला कार्यकारिणी जिला किसान मोर्चा, सेवक महिपाल महामंत्री, थानसिंह मंडावी सांसद प्रतिनिधि एवम् महामंत्री, हरीश निषाद मंडल उपाध्यक्ष, मोहित सिन्हा किसान मोर्चा महामंत्री, भीष्म लाल साहू उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, तोमन लाल साहू कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा, भूपेंद्र देवांगन मंत्री किसान मोर्चा, प्रदीप साहू,मोजू राम सोनबोईर, धनेश राम चंद्राकर, नरसिंह सिन्हा कार्यकारणी सदस्य रविकांत सोनकर मीडिया प्रभारी , हेमन्त सोनकर पूर्व पार्षद,संतोष नेताम पार्षद,शंकर लाल यादव,राम कृष्णा सोनकर पार्षद, संतोषी धर्मेन्द्र साहू पार्षद, दया राम सिन्हा सांसद प्रतिनिधि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, गजानंद निषाद, तारेंद्र कुमार निर्मल, प्रकाश कुमार सावरे सहित किसान मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *