google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह एवं छत्तीसगढ़ नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक पहुंचे कांकेर सांसद मोहन मंडावी के निवास गोविंदपुर

चिंतन शिविर विजय शिविर बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित हुआ जहां राष्ट्रीय व प्रदेश के प्रमुख भाजपा के नेता गण उपस्थित हुए ।


पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रतिपक्ष के नेता श्री धरमलाल कौशिक जी पहुंचे कांकेर सांसद श्री मोहन मंडावी जी के निवास गोविंदपुर कांकेर मे

कांकेर cg24आजतक :- तीन दिनों से बस्तर में चले विचार मंथन में किस तरह से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार को पुनः लाया जाए व कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंका जाए, इस पर चर्चा हुई ।इस बैठक से जगदलपुर से वापसी के दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रतिपक्ष के नेता श्री धरमलाल कौशिक कांकेर सांसद मोहन मंडावी जी के निवास गोविंदपुर में पहुंच कर पूरे परिजनों के बीच क्षेत्र व पारिवारिक पृष्ठभूमि पर चर्चा किए ।पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने सांसद कांकेर के परिवार के सभी सदस्यों से चर्चा कर उनके कुशल क्षेम पूछा । मंडावी परिवार की ओर से डॉक्टर रमन सिंह एवं धरमलाल कौशिक जी का अभिनंदन स्वागत किया गया ।सूचना प्राप्त होने के पश्चात बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता गण सांसद निवास में पहुंचकर अपने नेता का अभिनंदन किए।
इस दौरान प्रमुख रुप से प्रदेश भाजपा महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत ,जिला महामंत्री दिलीप जायसवाल , अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष श्री महावीर सिंह राठौर,मंडल अध्यक्ष कांकेर श्री दीपक खटवानी, श्री अरुण कौशिक, श्री गिरिधर यादव, नगर पालिका परिषद कांकेर प्रतिपक्ष के नेता श्री जयंत अट्टभैया, जनपद सदस्य श्री किशोर भास्कर ,पूर्व भाजपा जिलाअध्यक्ष हलधर साहू ,भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष श्री शशांक सलाम आदि बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता गण उपस्थित हुए ।सांसद मोहन मंडावी ने इस मुलाकात को सौजन्य मुलाकात कहा । छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने सांसद मोहन मंडावी जी के परिजनों से चर्चा कर विशेष रूप से उनके नाती से पढ़ाई के बारे में चर्चा कर उन्हें अपने लक्ष्य को पाने की शुभकामना दिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *