google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में उठी बयार का असर अब बालोद जिला में,कांग्रेस के नेता खुलकर टीएस सिंहदेव के साथ खड़े नजर आ रहे

बालोद जिला में भी कांग्रेस नेताओ के बीच खेमेबाजी का असर दिखने लगा,कही भुपेश समर्थक तो कही टीएस सिंहदेव के साथ जुड़ रहे नेता।

टी.इस.सिंहदेव के समर्थक सामने आ रहे है इन्ही में एक नाम दुर्ग संभाग के बालोद जिला से अभिषेक शुक्ला का भी सामने आ रहा है जिन्हे कभी भूपेश बघेल का कट्टर समर्थक माना जाता था। अभिषेक शुक्ला बालोद जिले का जाना पहचाना नाम है।

बालोद cg24आजतक न्यूज़ :- छत्तीसगढ़ में 15 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के अथक मेहनत एवं जनता के आशीर्वाद के परिणाम स्वरूप 68 विधायकों के साथ कांग्रेस की सरकार बनी।तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल एवं नेता प्रतिपक्ष टी. एस.सिहदेव की जोड़ी के नेतृत्व में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। बहुमत का आंकड़ा पार कर सरकार बनाने का अवसर आया उस समय भी मुख्यमंत्री चयन करने में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व का पसीना छूट गया था कभी किसी नाम तो कभी किसी नाम पर चर्चा होती रही । आखिरकार राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्कालीन अध्यक्ष भूपेश बघेल पर भरोसा जताते हुए मुख्यमंत्री की कमान उन्हें सौप दिया।

मुख्यमंत्री के चयन के समय से ही चर्चा का बाजार गर्म रहा की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और टी. एस.सिंहदेव ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री रहेंगे। किसे पता था कि वो चर्चा सिर्फ चर्चा नही था आज जैसे ही ढाई साल का समय बिता और नए मुख्यमंत्री बनने का जिन्न बाहर निकल आया हर तरफ इसी बात की जोर-शोर से चर्चा होने लगी की अगला मुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव होंगे।
मुख्यमंत्री चाहे कोई रहे पर अब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस दो भागो में बट गया ऐसा दिखने लग गया है मुख्यमंत्री का मंत्रियों ,विधायकों सहित अपने शुभ चिंतकों के साथ दिल्ली दरबार में शक्ति प्रदर्शन करना शायद इसी हलचल का परिणाम कहा जा सकता है भले ही इसे शीर्ष नेतृत्व से सौजन्य मुलाकात का नाम दे दिया गया हो। छत्तीसगढ़ में शुरू में तो लोग दबे-दबे सिंहदेव के बंगले जाना शुरू किए पर अब कांग्रेस के नेता खुलकर उनके साथ खड़े हो रहे हैं। राजधानी ही नही प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से अब स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री टी.इस.सिंहदेव के समर्थक सामने आ रहे है इन्ही में एक नाम दुर्ग संभाग के बालोद जिला से अभिषेक शुक्ला का भी सामने आ रहा है जिन्हे कभी भूपेश बघेल का कट्टर समर्थक माना जाता था। अभिषेक शुक्ला बालोद जिले का जाना पहचाना नाम है लगभग 5 वर्षों तक जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के अध्यक्ष रहे, जिला पंचायत बालोद के सभापति भी रहे और बालोद जिला में भाजपा शासनकाल में विपक्ष की ओर महत्पूर्ण मुद्दो पर उन्होने जमीनी लड़ाई लड़ी थी। विधानसभा में गुण्डरदेही से टिकट के प्रबल दावेदार माना जा रहा था।

राजनीतिक चर्चाओं की माने तो
बालोद जिले के विधायकों की बात करें तो डौंडी लोहारा विधानसभा से अनिला भेड़िया विधायक हैं जो अभी छत्तीसगढ़ सरकार में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग की मंत्री हैं जिन्हे पहले टी. एस.सिंहदेव खेमा से जाना जाता था पर बदलते राजनीतिक परिवेश में उन्हें मुख्यमंत्री भूपेश खेमे के साथ देखा जा रहा है, गुंडरदेही विधानसभा से कुंवर सिंह निषाद विधायक हैं जिन्हे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का समर्थक माना जा रहा है हो भी क्यों नहीं आखिर टिकिट भी तो इन्हीं की देन है और संसदीय सचिव भी बनाए गए हैं, विधानसभा संजारी बालोद की बात करे तो यहां के पूर्व विधायक भैयाराम सिंन्हा को शुरू से ही टी.एस.सिंहदेव के खेमे से जाना जाता रहा है वर्तमान समय में उनकी धर्मपत्नी संगीता सिन्हा यहां से विधायक हैं । जिस दुर्ग संभाग में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का वर्चस्व माना जाता है वहीं से टी. एस.सिंहदेव के साथ खड़े होने वालों में नाम जुड़ गया। अब देखने की बात है की इस शुरुवात के बाद कौन कौन जुड़ते हैं। खैर मुख्यमंत्री कौन बनेंगे ये तो कांग्रेस के शीर्ष नेतृव को तय करना है पर इस विवाद में कांग्रेस गुटों में बटती नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *