

Cg24आजतक
आज ग्राम कुसुमकसा में सेवानिर्त्व शिक्षकों का सम्मान समारोह अखिल भारतीय हल्बा हल्बी समाज जनपद सदस्य संजय बैस के मुख्यातिथि में रखा गया कार्यक्रम में सरपंच शिवराम सिन्द्रामे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र माहाल जी भी उपस्थित रहे सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की प्रारम्भ किया गया सभी गुरुजनों का शाल श्री फल देकर सम्मान जनपद सदस्य संजय बैस के हाथों सम्मानित किए सभी गुरुजनों ने बारी बारी से अपने बिताए हुए पल एवम पढ़ाये हुये पल को याद लोगो के बीच साझा किए उन्होंने कहा कि आप लोग हमें सम्मान देकर हमारी उम्र और बड़ा दिए हो मंच को सम्बोधित करते हुये संजय बैस ने कहा कि आप जैसे गुरुजनों का पुण्य सानिध्य पाकर कुसुमकसा गौरावनित महसूस कर रहा है हम आपके बताए हुए रास्ते पर अमल कर गाँव को निरन्तर प्रगति की ओर ले जाएंगे सम्मान समारोह में सेवानिर्वत शिक्षक श्री पी आर किशोर श्री अवध राम पिस्दा श्री रूपनारायण सिन्हा राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित श्री वाय पी गांगुली श्री शंकर पिस्दा श्री बी आर देवांगन श्री शंकर पिस्दा जी का सम्मान किया गया कार्यक्रम में हल्बा समाज के ब्लाक अध्यक्ष तिहार सिंग तारम ने स्वागत भाषण और मंच संचालन श्री नन्दकिशोर पिस्दा सुरेश कोठारी ने किया अंत मे आभार प्रदशर्न कुसुम ब्लाक के कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राम कुमार ठाकुर ने किया


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904