
डौंडी लोहारा cg24आजतक
रेडक्रास सोसायटी द्वारा हर साल सितंबर माह के द्वितीय शनिवार को विश्व प्राथमिक उपचार दिवस के रूप में मनाया जाता हैं ,जिसके स्वरूप शासकीय बालक उच्च माध्यमिक शाला डौंडी लोहारा में दिनाँक 11/09/2021 को विश्व प्राथमिक सहायता/उपचार दिवस का आयोजन किया गया जिसमें रेडक्रॉस कॉन्सिलर श्री एन के पाटिल सर द्वारा प्रमुख बिंदुओ पर मिर्गी बीमारी की प्राथमिक उपचार, विद्युत करेन्ट से ग्रसित व्यक्ति की बचाव, दांत से काटने वाले जानवरो एवम डंक से काटने वाले प्राणियों से ग्रसित व्यक्ति उनके प्राथमिक उपचार कैसे करें,छात्र छात्राओं की जानकारी दी गयी । इस कार्यक्रम में संस्था के उप प्राचार्य श्री दिल्लीवार सर द्वारा अपने उदबोधन में बच्चों को प्राथमिक उपचार की जानकारी दी तथा हमेशा ऐसी स्थिति में किसी भी व्यक्ति की मदद करे और स्वयं सुरक्षित रहने की सलाह दी।
इस आयोजन में समस्त शिक्षक गण एवम छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904