google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए अब तक 5 सांसदों ने अनुशंसा सहित मुख्यमंत्री को लिखा पत्र – अनियमित कर्मचारी महासंघ

छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वाहन पर 7 चरण के आंदोलन के पाँचवे चरण को साकार स्वरूप देने के लिए सक्रिय एवं जुझारू सदस्य अब लगातार प्रदेश के विभिन्न क्षेत्र के अग्रणी जन प्रतिनिधियों, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के प्रमुखों की ओर रुख कर अपने नियमितीकरण के मंजिल को हासिल करने, रास्ता बनाने का कार्य आरंभ कर दिया है।

वर्तमान में अनियमित कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्षों के माध्यम से सांसदों को ज्ञापन देकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण किये जाने का अनुशंसा पत्र जारी करवाया जा चुका है, इसमे प्रमुख रूप से 5 सांसदों (श्री रामविचार नेताम – राज्यसभा, श्री मोहन मंडावी-कांकेर, श्री सुनील सोनी-रायपुर,श्री विजय बघेल-दुर्ग एवं श्री अरुण साव-बिलासपुर) ने सबसे पहले अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण किये जाने की मांगों को पूर्ण करने के लिए मुख्यमंत्री के पास अनुशंसा पत्र भेज दिए है।

विगत कई वर्षों से जहां अनियमित कर्मचारी लगातार मानसिक एवं शारीरिक शोषण झेल रहे है, महासंघ लगातार अनियमित कर्मचारियों को एकजुट करने एवं आगामी आंदोलन के सातवें एवं अंतिम चरण को प्रतिबद्धता और पूरे विश्वास के साथ अंजाम तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है, 30 जनवरी 2022 से पद यात्रा प्रारंभ है उसके पहले सरकार वादा पूरा कर देती है तो ठीक है नही तो अनिश्चित कालीन हड़ताल का आगाज हो चुका है,यह वक्तव्य प्रदेश अध्यक्ष रवि गढ़पाले ने दिया।
उक्त जानकारी शुभम साहू, जिला मीडिया प्रभारी द्वारा दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *