कवर्धाशहरकेभीतरऔरपांचकिलोमीटरकीदायरेंमेंकिसीभीप्रकारकीरैली, धरना, जुलुस, सभा, प्रदर्शनकरनेकीअनुमतिनहीं
कबीरधाम जिलेके अंदरकिसी भी प्रकारकेरैली, धरना, जुलुस, सभा, प्रदर्शनऔर सांस्कृतिक वअन्यकार्यक्रम केलिएअनुमति अनिवार्य
कवर्धा, cg24आज़तक
कलेक्टर एवं जिला दण्डाअधिकारी श्री रमेश कुमार शर्मा ने कहा कि सर्वधर्म समाज प्रमुखों के विशेष अह्वान पर आज कवर्धा शहर में पुनः सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारा और शांति व्यवस्था कायम हो रहे है। कवर्धा शहर में आम जनजीवन को सामान्य लाने के लिए शहर के भीतर लगी कर्फ्यू में सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक राहत दे दी गई है, इससे अब जन जीवन पहले की तरह समान्य होने लगे है। कवर्धा शहर व जिले के भीतर शांति व्यवस्था में पुनः किसी भी प्रकार के व्यवधान उत्पन्न ना हो इसके लिए नगर पालिका परिषद्, कवर्धा एवं उसके पांच किलोमीटर की सीमा के भीतर किसी भी प्रकार की रैली, धरना, जुलुस, सभा, प्रदर्शन करने की अनुमति आगामी आदेश पर्यन्त नहीं होगी। इसके अलावा कबीरधाम जिले के भीतर किसी भी प्रकार की रैली, धरना, जुलुस, सभा, प्रदर्शन, सांस्कृतिक या अन्य कार्यक्रम करने के पूर्व सक्षम अधिकरी (संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी) की अनुमति अनिवार्य किया गया है। बिना अनुमति के रैली, धरना, जुलुस, सभा, प्रदर्शन और सांस्कृतिक व अन्य कार्यक्रम करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। कबीरधाम जिले की सभी सीमाएं आगामी आदेश पर्यन्त सील रहेंगी
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904