google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेश में शाकम्भरी जयंती-छेर-छेरा पुन्नी पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की

मुख्यमंत्री की ग्रामीण व्यवसायियों को बड़ी सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों में बाजार टैक्स पसरा शुल्क होगा समाप्त

मण्ड़ियों और बाजारों में पसरा आंबटन में मरार समाज के लोगों को मिलेगी प्राथमिकता

शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष को केबिनेट मंत्री का दर्जा देने का ऐलान

मरार समाज के सामुदायिक भवन के लिए रियायती दर पर मिलेगी शासकीय भूमि

मरार पटेल समाज का एकीकरण ऐतिहासिक: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

मरार समाज की तीन बिरादरियां सामाजिक रूप से एक हुई  

रायपुर cg24आजतक

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शाकम्भरी जयंती-छेर-छेरा
पुन्नी के अवसर पर राज्य में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शाकम्भरी जयंती-छेर-छेरा पुन्नी के अवसर पर राज्य में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ मरार पटेल महासंघ के पदाधिकारियों की मांग पर राज्य के ग्रामीण अंचल के बाजारों में पसरा शुल्क समाप्त करने, शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष को केबिनेट मंत्री का दर्जा देने, मरार पटेल समाज के लोगों की बहुलता वाले इलाकों में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए रियायती दर पर भूमि एवं शासन की ओर से राशि स्वीकृत किए जाने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज रायपुर के बूढ़ा तालाब स्थित स्वर्गीय बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में छत्तीसगढ़ मरार पटेल महासंघ द्वारा आयोजित सामाजिक एकीकरण, शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *