google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बीमारी से परेशान साहयक वर्ग 3 के कर्मचारी ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, सुसाइड नोट भी बरामद

Cg24आजतक

बालोद/ शारीरिक समस्या से परेशान जल संसाधन विभाग में पदस्थ सहायक वर्ग 3 के 59 वर्षीय कर्मचारी ने अपने शासकीय मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया , घटना रविवार को दोपहर करीब 4 बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार जल संसाधन विभाग में पदस्थ सहायक वर्ग 3 के कर्मचारी पी एन चौबे ने अपने घर मे ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । बालोद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमे शारिरिक परेशानी का उल्लेख किया है। पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद कर शव को अपने कब्जे में लिया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *