google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कबीर कुटी का भूमि पूजन एवं वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम विश्व पर्यावरण संरक्षण के समर्थन में

गुंडरदेही/ विश्व पर्यावरण संरक्षण के समर्थन में एक छोटा सा प्रयास पुरखों का आम बगीचा नाम से तांदुला नदी के तट पर ग्राम पैरी में एक कार्यक्रम समाजसेवी डॉ रमेश भारती के संयोजकत्व में आयोजित किया गया। जिसमें कबीर कुटी का भूमि पूजन एवं वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया जिसमें संत मंगलदास मंगलम जीवन जागृति गुरुकुल पदमनाभपुर दुर्ग, संत दिनेंद्र साहू कबीर आश्रम करहीभदर , गुरुप्रसाद साहेब मानव कल्याण आश्रम बाघमारा के द्वारा कबीर कुटी का भूमि पूजन एवं ज्ञान सत्संग किया गया। वृक्षारोपण समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक चिंता राम साहू अध्यक्षता राष्ट्रपति पुरस्कृत सेवानिवृत्त शिक्षक प्राचार्य सीताराम साहू श्याम विशेष अतिथि जनपद पंचायत सदस्य रामादेवी राजपूत एवं मंच का संचालन कवि केशव राम साहू ने किया। इस कार्यक्रम में आसपास के प्रबुद्ध जन बड़ी संख्या में उपस्थित हुए जिसमें विमल वैदिक सेवा आश्रम पैरी के पूर्व अध्यक्ष पुनाराम साहू, आनंदा राम यादव, पूर्व जनपद अध्यक्ष भानुमति साहू, रेवती साहू, परशुराम, भोलाराम, राधेश्याम, चंदूलाल तैलाशी, रामेश्वर, सोमेश्वर, ज्ञानेश्वर, विक्रम, हेमंत, पन्ना लाल, मोहनलाल आदि उपस्थित हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *