

अवैध उत्खनन कर्ताओं पर प्रशासन नहीं कर रहा है कार्रवाई
महासमुंद जिले के ग्रामीण इलाकों में गौण खनिज का अवैध उत्खनन लगातार जारी है, अवैध उत्खनन से जहां शासकीय कोष को मिलने वाले राजस्व का नुकसान हो रहा है वहीं दूसरी ओर पर्यावरण को भी काफी नुकसान पंहुच रहा है। अवैध उत्खनन के मामलों पर प्रशासनिक कार्रवाई ठप्प है जिससे गौण खनिज सम्पदा का दोहन निरंतर चल रहा है। हम आपको बता दें कि जिले में इन दिनों विभिन्न इलाकों में सड़कों के निर्माण और चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है जहां उपयोग करने के लिए मुरुम और गिट्टी का अवैध उत्खनन कर उसका परिवहन किया जा रहा है, डम्फरो से मुरूम का अवैध परिवहन किया जाने से एक ओर जहां ग्रामीण सड़कें खराब हो रही है वहीं दूसरी ओर कई जगह प्रकृति को भी नुकसान पंहुच रहा है। जिले के सरायपाली क्षेत्र में अवैध खनन के लगातार बढ़ते मामलों के बाद भी खनिज विभाग न तो कोई कार्रवाई कर रहा है और न ही जिला प्रशासन अवैध खनन रोकने की दिशा में कदम उठा पा रहा है , लिहाजा गौण खनिज सम्पदा से शासन को मिलने वाले राजस्व का व्यापक नुकसान हो रहा है।
महासमुन्द से ब्यूरो चीफ जीत तिवारी की रिपोर्ट
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904