
कांकेर सांसद मोहन मंडावी जी कवर्धा मामले में भाजपा एवं भाजपा के अनुषांगिक संगठन के बेगुनाह कार्यकर्ताओं के विरुद्ध किए गए गैर जमानती गिरफ्तारी के विरोध में रायपुर में मुख्यमंत्री निवास का घेराव किए
दिनांक 24 .11.2021 को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव शाह जी के नेतृत्व में उक्त मामलों को लेकर भाजपाइयों की एक बड़ी संख्या मुख्यमंत्री निवास का घेराव किए। भाजपा सांसद श्री मोहन मंडावी जी के साथ सभी दिग्गज भाजपा के नेताओं ने मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लेते हुए हुंकार भरी सभी नेताओ ने कहा कि .प्रदेश मे सरकार द्वारा विद्वेष की राजनीति कर भाजपाइयों को इस प्रकार से फर्जी प्रकरणों में फंसा रहे हैं। उनके इस मंसूबे को हम कभी पूरा नहीं होने देंगे।न्यायिक जांच की मांग सभी लोगों ने प्रदेश सरकार से की।
इस अवसर में रायपुर सांसद श्री सुनील सोनी रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय श्री चुन्नीलाल साहू सांसद महासमुंद, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर सांसद श्री अरुण साहू, धमतरी विधायक श्रीमती रंजना साहू ,प्रतिपक्ष के नेता श्री धरमलाल कौशिक एवं बड़ी संख्या में प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेता उपस्थित हुए।



CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904