google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

डौण्डी लोहारा अस्पताल को मिले 7 लाख रुपये की दवाई व उपकरण,मंत्री अनिला भेडिया ने रायपुर से किया रवाना

आक्स फेम इंडिया कम्पनी ने प्रदान किया यह दवाई व उपकरण

मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा ने कम्पनी के सदस्यों का किया सम्मान

डौंडीलोहारा :- महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंडिया ने बुधवार को अपने रायपुर निवास से समाज सेवा व स्वास्थ्य सेवा की मिसाल पेश करने वाले आक्स फैम इंडिया कम्पनी की वाहन को हरी झंडी दिखा कर डौंडीलोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिये रवाना करते हुए कंपनी के आनन्द शुक्ल, प्रकाश गाडिया को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि समाज सेवा की मिसाल पेश करने वाले ऑक्सफैम इंडिया कंपनी द्वारा मेरे विधानसभा डौंडीलोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को लगभग 7 लाख रुपए की दवाइयां व ऑक्सीजन सिलेंडर सहित उपकरण भेंट किया है जो कि काबिले तारीफ है। आज भी हमारे समाज में गरीबों तथा आम जनता की मसीहा बनने वालों की कमी नहीं है आज इसका जीता जागता उदाहरण आपके सामने ऑक्सफैम इंडिया कंपनी है जिससे जरूरतमंदों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया के द्वारा ऑक्सफैम इंडिया कि वाहन को रवाना करने के पश्चात संध्या 4 बजे डौंडीलोहारा में आम नागरिकों सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता गण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडीलोहारा में उपस्थित रहकर कंपनी के आनंद शुक्ल , प्रकाश गाडिया, जुनास जी का पुष्पगुच्छ व फूल माला से अभिनंदन करते हुए श्रीफल देकर व शाल ओढ़ा कर सम्मान किया। जिसमें मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा, जिला कांग्रेस महामंत्री हस्तीमल सांखला, नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू ,उपाध्यक्ष विद्या शर्मा, महिला समूह की छबीला पटेल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोपाल प्रजापति ,जीवनदीप समिति अध्यक्ष ताराचंद जैन, ममता शर्मा, मीडिया प्रभारी गुलाब भंसाली ,एकलव्य महाविद्यालय जनभागीदारी समिति अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, सोहद्रा देवांगन, मंजू यादव, दिलेश्वरी साहू, पेमिन बाई, अनुसूईया बाई ,दुर्गाबाई, संत्री बाई कुंती बाई , बीएमओ डॉक्टर विनोद कुमार चौरका, डॉक्टर कुश पांडे, डॉक्टर भंडारी सहित स्वास्थ्य कर्मचारियों की उपस्थिति रही। चिकित्सा उपकरण में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हेतु ऑक्सीजन सिलेंडर 40 लीटर क्षमता के 6 नग, ऑक्सीजन फ्लो मीटर 10 नग, ऑक्सीजन नसल मास्क 40 नग, पल्स आक्सिमीटर 6 नग, नेबुलाइजर 6 नग, बेड सेमी पाउलर गद्दा सहित 5 नग, बीपी मशीन एलईडी 2 नग डिजिटल थर्मामीटर 10 नग ,मल्टीपैरामीटर पेशेंट मॉनिटर 1 नग बाईपेप मशीन 1नग, ऑक्सीजन कोसेंट्रेटर 1 नग शामिल है। इसके साथ ही स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए 100 पीपीई किट भी प्रदान किया गया है। मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा ने कम्पनी के प्रति खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जहां पर कोरोना की दूसरी लहर में ज्यादा प्रभाव देखने को मिला उन क्षेत्रों में यह सामग्री पीड़ितों को मदद करने में सहायक होगी । स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने में अपना योगदान देगी । वही कंपनी के आनंद शुक्ल ने मंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोविड-19 का व्यापक प्रभाव छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिला है । ऑक्सफैम इंडिया के लिए छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने छत्तीसगढ़ सरकार के साथ काम करने में खुशी है। आप सब फैम इंडिया कंपनी के प्रकाश गाडिया ने कहा कि ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाना हमारा विशेष फोकस है । हम ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली मितानिनो के साथ काम कर रहे हैं। चिकित्सा उपकरणों के साथ जरूरतमंद लोगों के लिए सुखा राशन की भी व्यवस्था की गई है उल्लेखनीय है कि तृतीय लिंग समुदाय के 400 लोगों को रायपुर दुर्ग जिले में भी राशन और स्वस्थ स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रदान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *