google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

महासमुंद वनमण्डल द्वारा हाथियों से सुरक्षा उपायों पर व्यापक प्रचार प्रसार करना

cg24आज़तक न्यूज

वनमंडलअधिकारी सामान्य वन मंडल महासमुंद के मार्गदर्शन में वनमंडल महासमुंद अंतर्गत समस्त परिक्षेत्रों में प्रतिदिन गज यात्रा कार्यक्रम में तीन चरणों में वन्य प्राणी हाथियों से सुरक्षा के उपायों का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। गज यात्रा कार्यक्रम अंतर्गत दिनांक 24.11.2021 को वन परीक्षेत्र सरायपाली के बलौदा सर्किल क्षेत्र में तीन चरणों में गज यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रथम चरण में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलौदा में विद्यार्थियों के समक्ष छत्तीसगढ़ी चलचित्र हाथी मोर संगवारी का प्रदर्शन किया गया एवं हाथी मानव द्वंद को रोकने हेतु वन कर्मचारियों द्वारा सुरक्षा के उपायों पर व्यापक चर्चा किया गया। इसके पश्चात द्वितीय चरण में ग्राम बलौदा के हाट बाजार में गज यात्रा कार्यक्रम में हांथीयो से सुरक्षा के उपायों पर व्यापक प्रचार प्रसार किया गया एवं अंतिम तृतीय चरण में ग्राम टेमरी में संध्या के समय छत्तीसगढ़ी चलचित्र हाथी मोर संगवारी का प्रदर्शन किया गया एवं हाथियों से सुरक्षा के उपायों को ग्रामीणों को समझाया गया। गज यात्रा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं हाथी प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों को हाथियों से सुरक्षा के उपायों को समझाना एवं जनहानि को रोकना है, आज के कार्यक्रम में उपवनमंडलाधिकारी सरायपाली ए,के, विंध्यराज, वन परिक्षेत्र अधिकारी सरायपाली श्री रामलाल व्यवहार परिक्षेत्र सहायक बलौदा श्री,सतीश पटेल परिक्षेत्र सहायक पालीडीह श्री योगेश्वर कर एव चौकी प्रभारी बलौदा एवम उनकी टीम तथा वन रक्षक ज्वाला पटेल सुनील जमीदार मुकेश निषाद हेमंत ध्रुव दिनेश प्रधान श्रीमति रूपा चतुर्वेदी श्रीमती मीना पटेल उपस्थित रहे।।।
महासमुंद से ब्यूरो चीफ जीत तिवारी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *