google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कांकेर सांसद मोहन मंडावी केशकाल क्षेत्र के दौरे पर रहे, नवीन विकास कार्यो का भूमिपूजन व लोकापर्ण के साथ मिले कार्यकर्ताओं से

cg24आजतक न्यूज

कांकेर सांसद मोहन मंडावी का विधानसभा क्षेत्र केशकाल का एक दिन का सघन प्रवास.. भूमि पूजन  लोकार्पण व कार्यकर्त्ता भेट कार्यक्रम में शामिल हुए ग्राम मोदे बेड़मा,ग्राम कन्हारगांव ,ग्राम बड़ेडोंगर, मझिगांव           उक्त ग्रामों में सांसद कांकेर श्री मोहन मंडावी द्वारा भवन का लोकार्पण भूमि पूजन कार्यकर्ताओं से भेंट विकास कार्यों की घोषणा व कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए गए। उक्त सभी कार्यक्रमों में ग्राम पंचायत के सरपंच क्षेत्रीय जनपद सदस्य ग्राम पटेल एवं ग्राम के बड़ी संख्या में लोग सांसद से मोहन मंडावर का गर्मजोशी से स्वागत किए  इस अवसर में सांसद श्री मोहन मंडावी के साथ पूर्व विधायक श्री सेवकराम नेताम श्री हरिशंकर नेताम, मंडल अध्यक्ष श्री  हेमचंद देवांगन श्री चंपा पांडे सांसद प्रतिनिधि श्री हितेश साहू सांसद प्रतिनिधि श्री कुलजोत सिंह श्री रामेश्वर उसेंडी भाजपा मंडल अध्यक्ष केशकाल श्री निर्मल नाग श्री शोप सिंह श्री वीरेंद्र मरावी श्री राम सिंह आदि बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि भाजपा के कार्यकर्ता व ग्रामीण जन उपस्थित हुए ।सांसद श्री मोहन मंडावी जी का सभी आयोजक ग्रामों के द्वारा बहुत ही हर्षोल्लास के साथ पारंपरिक नृत्य एवं गीत के माध्यम से उनका स्वागत किया गया। सांसद जी ने इस अवसर में कहा कि.ग्राम में अगर समन्वय हो ,सहमति हो, सुमति हो, तो सब कुछ संभव है ग्राम विकास के लिए हमें एकजुट रहकर सदैव प्रयास करना होगा। समय की मांग है एकजुट रहकर हम सबको आने वाले समय में क्षेत्र विकास के लिए प्रयास करना होगा । सांसद जी ने इस अवसर में क्षेत्रीय लोकगीतो का गायन भी किया जिसे जनसभा में लोगों ने खूब सराहा। सांसद श्री मोहन मंडावी ने मां दंतेश्वरी  के दरबार में प्रार्थना कर क्षेत्र के विकास एवम अमन चैन के प्रार्थना किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *