google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बालोद जिले का यह एक पार्षद जो अपने वादे को निभाने वार्ड की बेटी के विवाह में दे रहा 11 हजार रुपये की राशि,पूर्व में भी दी थी प्रोत्साहन राशि

cg24आजतक न्यूज

बालोद के नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 08 के निर्दलीय पार्षद सुनील जैन ने आज फिर अपने किये वादे को निभाते हुए वार्ड के अशोक माधवानी की सुपुत्री खुशबू माधवानी के विवाह में अपने निजी व्यय से कन्या विवाह प्रोत्साहन राशि के तौर पर 11 हजार रुपये का चेक प्रदान कर खुशबू माधवानी को वैवाहिक जीवन की मंगल कामना देते हुए परिवार को बधाई दी प्रोत्साहन राशि प्रदान करने के पश्चात पार्षद सुनील जैन ने बताया कि इस वर्ष हमारे वार्ड में जितनी भी बेटियों की शादी होगी उन सभी के घर जाकर मंगल कामनाओं के साथ चुनावी घोषणा को निभाते हुए कन्या विवाह प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी एवं वार्ड में बेटियों के जन्म पर 51 सौ रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का उद्देश्य बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से लोगो को जागरूक करना भी हमारा मकसद रहेगा इस अवसर पर उनके साथ युवा समाज सेवी अरुण बाफना संजय शर्मा पूर्व एल्डरमेन विनोद जैन यश सांखला मुकेश वाधवानी लक्की चांडक रामेश्वर धीवर आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *