रायपुर 25 नवम्बर, 2021
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ,रायपुर के द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन बोर्ड, रायपुर के अतंर्गत मंडी निरीक्षक एवं उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा (MSI21) 2021 परीक्षा 28 नवंबर रविवार को सुबह 10 बजे से 1.15 बजे तक (69) परीक्षा केन्द्रों में संचालित की जाएगी। परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन हेतु श्रीमती निधि साहू संयुक्त कलेक्टर रायपुर को नोडल अधिकारी एवं श्री के.एस.पटले, जिला परियोजना समन्वयक, राजीव गांधी शिक्षा मिशन को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
परीक्षा के दौरान सभी परीक्षार्थियों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को कोविड-19 महामारी के दिशा निर्देशानुसार सोशल डिस्टेसिंग, सेनेटाईजेशन, मास्क पहनना एवं अन्य सभी दिशा निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904