

डौंडीलोहारा:- कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया के विशेष प्रयास से ग्राम खरथुली में धान खरीदी उप केंद्र की सौगात मिलने से खरथुली क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर उमड़ पड़ी और एक दूसरे को बधाई देते हुए महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंडिया के डौंडीलोहारा निवास पहुंचकर मंत्री जी को बुके भेंट कर व मिठाई खिलाकर आभार व्यक्त किया तो कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया ने भी सभी को मिठाई खिलाकर ऐसा ही प्रेम बनाये रखने आग्रह किया।सरपंच केशरी बाई देहारी सहित क्षेत्रवासियों ने एक स्वर में कहा कि हमारे बहुप्रतीक्षित मांग आपके अथक प्रयास से पूर्ण हुआ है। जिससे हम क्षेत्रवासी बेहद प्रसन्न हैं। क्षेत्रवासियों तथा किसान भाइयों के सुख-दुख को ध्यान में रखते हुए आपने ग्राम खरथुली में धान खरीदी उपकेंद्र का स्वीकृति दिलाई है जिसके लिए क्षेत्रवासियों की ओर से आपका आभार व्यक्त करते हैं। अब हम किसानों को समर्थन मूल्य में धान बेचने दूर दराज नहीं जाना पड़ेगा। समय व भीड़ से निजात मिलेगी। इस अवसर पर मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा , जिला कांग्रेस महामंत्री हस्तीमल सांखला, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल प्रजापति, एकलव्य कॉलेज जनभागीदारी समिति अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, मीडिया प्रभारी गुलाब भंसाली, सरपंच केसरी बाई देहारी, भीषम चंद्राकर, हेतराम चंद्राकर, खिलावन चुरेंद्र,ग्राम पटेल रामदयाल ,कीर्तन देवांगन, केशर बाई साहू, गीताराम गायकवाड ,शत्रुघन मांडले, भगवानी राम, पवन देहारी, दुर्योधन साहू, सुखीराम साहू, तुलाराम भुआर्य, खुमान यादव , कृपा राम साहू प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904