
दल्लीराजहरा :- भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर पंचायत चिखलाकसा क्षेत्र में संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ .भीमराव अंबेडकर के छाया चित्र एवं भारतीय संविधान पर माल्यार्पण कर संविधान की प्रस्तावना का पठन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख वक्ता के रूप में उपस्थित अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व सदस्य अनिल खोबरागडे ने कहा कि हमारे देश का संविधान ,विश्व का सबसे बड़ा ,लिखित संविधान है नागरिक को संवैधानिक अधिकार देता है ,नागरिको को मौलिक कर्तव्यों के माध्यम से उनके कर्तव्यों का बोध कराता हैं।देश मे बनाए जाने वाले कानून का उद्देश्य भी ,आम जनता के मौलिक अधिकारों की रक्षा करना ही है । संविधान कानून की उत्पत्ति का स्रोत है ।देश का शासन चलाने वाले कार्य पालिका ,विधायिका , एवं न्यायपालिका को भी उनका कर्तव्य बोध संविधान कराता है । हर भारतीय नागरिक को आज के दिन संविधान का अध्ययन करना चाहिए , आपको अपने संवैधानिक अधिकारों की जानकारी तब होगी , जब आप राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को तब समझेंगे जब संविधान पढ़ेंगे ,आपको प्रदत्त कानूनी अधिकार को समझ पाएंगे ।सही मायनो में जब हम संविधान का अध्ययन करेंगे ,अपने संवैधानिक अधिकारों को जानेगे ,मौलिक कर्तव्यों को जानेंगे ,संविधान की मंशा को समझेंगे ,उसके अनुरूप व्यवहार करेंगे ,वही संविधान दिवस के रूप में बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर को सच्ची श्रधांजलि होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं बालोद जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष विक्रम धुर्वे ने संविधान की रक्षा की शपथ दिलाते हुए कहा कि भारतीय संविधान में देश की आत्मा बसती है भारतीय संविधान लोगों को बिना भेदभाव के जीवन यापन करने का अधिकार देता है।इस अवसर पर नगर पंचायत चिखलाकसा अध्यक्ष भीखी मसिया, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम खान, जिला पंचायत की पूर्व सदस्य श्रीमती अनीता कुमेटी, वरिष्ट भाजपा नेता भरत भाई पटेल,राजू रावटे,विजय डड़सेन,सरोज सलामे,नीतू कोरेटी ,पार्षदगण कुंती देवांगन, लीला डड़सेना,शांति बाई रावटे,संगीता सिन्हा,व भाजयुमो से सतीश यादव,सोनू,ब्रिजमनी यादव, आशीष गुप्ता,सिमेश उर्वशा आदि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904