
छत्तीसगढ़ में आज 1842 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 2691 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 13 मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 2691 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।
आज 1842 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख 19 हजार 404 हो गई है। वहीं अब तक 1 लाख 96 हजार 896 स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 19 हजार 817 हो गई है।
प्रदेश में जिलेवार मरीजों की संख्या
दुर्ग- 95
राजनांदगांव- 177
बालोद- 51
बेमेतरा- 48
कवर्धा- 41
रायपुर- 166
धमतरी- 59
बलौदाबाजार- 59
महासमुंद- 74
गरियाबंद- 30
बिलासपुर- 154
रायगढ़- 241
कोरबा- 148
जांजगीर- 170
मुंगेली- 10
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 09
सरगुजा- 38
कोरिया- 31
सूरजपुर- 33
बलरामपुर- 37
जशपुर- 19
बस्तर- 24
कोंडागांव- 17
दंतेवाड़- 23
सुकमा- 11
कांकेर- 51
नारायणपुर- 03
बीजापुर- 17
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904