Cg24 आजतक :- छेड़छाड़ का एक मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सामने आया है, जहां वन विभाग संचालनालय में पदस्थ एक कर्मचारी ने 13 साल की नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की है। मामले में पीड़िता के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार जागेश्वर लहरे वन विभाग संचालनालय में पदस्थ है। बताया जा रहा है कि जागेश्वर लहरे ने 13 साल की नाबालिग से छेड़छाड़ की है। मामले की जानकारी होने के बाद पीड़िता के परिजनों ने माना थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904