

cg24 आज़तक न्यूज — महासमुंद जिले में कई जगह स्कूलों के रंग रोगन का काम चल रहा है , ऐसे ही स्कूल के रंग रोगन का काम ग्राम पंचायत सागरपाली एवं आश्रित ग्राम बंसूलीडीह में भी किया गया है। इन दोनों ग्रामों में स्कूल भवन को भगवा रंग से रंगे जाने के बाद अब चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। दरअसल स्कूलों का रंग रोगन नहीं किया जा रहा था और हाल ही में स्कूलों की पेंटिंग की गई है जिसमें भगवा रंग से ही स्कूलों को रख दिया गया है। हालांकि स्कूलों का यह रंग काफी आकर्षक लग रहा लेकिन कांग्रेस के शासनकाल में भगवा रंग से स्कूलों का रंग रंगे जाने के बाद चौक चौराहों पर चर्चा और अटकलों का दौर शुरू हो गया है। बंसूलीडीह गांव में दीवार लेखन भी किया गया है जिसमें स्कूली शिक्षा से जुड़े नारे एवं अन्य भित्ति चित्रों को भी प्रदर्शित किया गया है। बहरहाल भगवा रंग से स्कूलों को रंगने के बाद स्कूलों की रौनक बढ़ गई है।
महासमुन्द ब्यूरो रिपोर्ट जीत तिवारी

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904