Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

तांदुला नदी में किसानों के निस्तारी के लिए बने एनीकेट के गेट को एक बार फिर असमाजिक तत्वों ने खोल दिया

गुंडरदेही cg24 आजतक न्यूज –

गुंडरदेही नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 1 स्थित तांदुला नदी में किसानों के निस्तारी लिए बने एनीकेट के गेट को एक बार फिर असामजिक तत्वों ने खोल दिया। इससे तांदुला नदी का लगभग 4 फिट पानी बह गया। बार बार एनीकेट को खोलने के लेकर बघमरा वासियों ने रेत माफियाओं के एनीकेट के गेट खोलने की आशंका जाहिर की है।

आपको बता दें कि आज आधी रात को एनीकेट के गेट खोलने से 4 फीट पानी कम हो गया है। वही पानी चोरी की शिकायत लगातार गुंडरदेही एसडीएम, थाना एवं जल संसाधन विभाग को नगर पंचायत अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद सहित समस्त पार्षदों ने शिकायत करने के बाद भी आज कार्यवाही नहीं हो पाया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एनीकेट के गेट खोलने की पीछे गुंडरदेही के रेत माफियाओं की बड़ी भूमिका सामने आ रही है।

वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षद में काफी प्रशासन के प्रति आक्रोश पनप रहा है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी नदी के गेट खोलने वाले चोर को अभी तक पुलिस प्रशासन एवं राजस्व विभाग, जल संसाधन विभाग नहीं पकड़ पाया। मामले को लेकर आज वार्ड नंबर 1 के पार्षद टिकाराम निषाद को जैसे ही पता चला तो तत्काल उन्होंने वार्ड वासियों के साथ मिलकर गेट बंद करने का प्रयास किया और संबंधित विभाग के अधिकारियों से चर्चा की, परन्तु अधिकारियों का सीधा जवाब नहीं मिला।

अब तक लगभग 6 बार के निकट का गेट खोल चुका है

बताते हैं कि कुछ लोग मुखबीर के आधार पर सूनापन का फायदा उठाकर गेट खोलते हैं। नगर पंचायत सेवकों ने पूर्व में निरीक्षण कर कैमरा लगाने की बात कही गई थी, परन्तु नगर पंचायत की दावा भी खोखला साबित हो रहा है। एक तरफ सरकार जल बचाने लाखों खर्चा कर रहे हैं। एनीकेट के रखरखाव को लेकर नगर प्रशासन व संबंधित जल संसाधन विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।

शंकर यादव पार्षद ने कहा गेट खोलने की पीछे स्थानीय प्रशासन की बहुत बड़ी संदिग्ध भूमिका है। रेत माफियाओं के साथ उनकी मौन सहमति होने के कारण आज गेट खोलने वाले आरोपियों को प्रशासन नहीं पकड़ पा रही है। अध्यक्ष, पार्षद के द्वारा एसडीएम व थाना में शिकायत को नजरअंदाज कर रहे हैं।

इस पूरे मामले को लेकर नगर पंचायत के अध्यक्ष रानू हेमंत सोनकर ने कहा पुलिस और एसडीएम को शिकायत कर चुके हैं। पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। विशेष जांच टीम गठित करना चाहिए, क्योंकि राज्य शासन के द्वारा किसानों की हित में निर्णय लेकर या एनीकट का निर्माण किया था। जहां पर नगरवासी निस्तारी कर रहे हैं। पुरानी निगरानी बदमाशों से लेकर अन्य लोगों से कड़ी पूछताछ किया जाए।

नगर के बुद्धिजीवी लोग एवं नगर के वरिष्ठ पार्षद अध्यक्ष लोग काफी प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए बहुत जल्द नदी के सामने शासन, प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *