
cg24 आजतक न्यूज
बालोद। डौंडी लोहारा विकासखंड के सहायक शिक्षक राजेश यादव प्राथमिक शाला बड़गाँव शैलेन्द्र सोनवानी प्राथमिक शाला रेंगनी, सुखचैन मंडलोई प्राथमिक शाला बोरी को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य तथा नवाचार के लिए मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार 2021 – 22 के तहत शिक्षादूत अलंकरण से अलंकृत कर सम्मान किया गया। कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए यह आयोजन जिला मुख्यालय में ना कर विकासखंड स्तर पर यह आयोजन किया गया। सभी शिक्षकों को विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री नवीन यादव के द्वारा शाल श्रीफल के साथ प्रस्तिपत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मनित किया गया साथ ही उज्जल भविष्य की कामना भी की गई।इस अवसर पर विकासखंड सहायक शिक्षा अधिकारी डौंडी लोहारा श्री प्रदीप खरे, संकुल समन्वयक श्री जयराम निर्मलकर शिक्षक श्री सुरेन्द्र मंडलोई रोमन लारेन्द्र, मूलचंद पटेल आदि उपस्थित थे।
शिक्षक राजेश यादव ने कहा कि शिक्षादूत का सम्मान जो मुझे मिला है मैं उसके लिए अपने आप को भाग्यशाली मानता हूं व विभाग का हृदय से धन्यवाद करता हूं और जो राशि मुझे दी गई है 5000 का चेक उसे मैं अपने शाला बड़गाँव के लिए अर्पित करता हूं।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904