cg24 आज़तक न्यूज
डौण्डी लोहारा/अरजपुरी :- आज अम्बागढ़ चौकी व डौण्डी लोहारा मुख्य मार्ग निर्माण के बीच मे स्थित वनांचल ग्राम अरजपुरी के ग्रामीणों व पंचायत प्रतिनिधियों की आपत्ति व मांगो पर स्थानीय प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उनकी बातों को गम्भीरता से लिया व आज ही सुबह तहसीलदार आर आर दुबे डौण्डी लोहारा व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने ग्राम में जाकर ग्रामीणों के बीच चर्चा कर हल निकाल लिया व सभी की सहमति से सड़क निर्माण के लिए सीमा हेतु चिन्हांकन कराया गया, ग्राम में गए तहसीलदार ने पंचायत कार्यालय में बैठकर सभी से बात की व सभी विषयों का निदान किया जिससे अब सड़क निर्माण कार्य मे आने वाली रुकावट दूर हो गया है।
सहमति बैठक में यह रहे उपस्थित :-ग्राम पंचायत सरपंच कुहकी बाई मंडावी, उपसरपंच प्रेमलाल रावट,धनसिंह, राम बाई,शकुन बाई,शीतल भुआर्य,रामशिला खरे,दिर्जन,नुपेश,,पलटन, पहाड़ू राम, केशू, घंसू बन गोस्वामी,विष्णु सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
ग्रामवासियों की यह थी मांग :- वनांचल ग्राम अरजपुरी के ग्रामीणों ने सड़क अनियमितता व गुणवत्ता वाले मुरूम के लिए 400 से अधिक ग्रामीणों आवाज बुलंद कर,कहा था कि सड़क निर्माण में चौड़ीकरण कम ज्यादा कर व मटियाहा मुरूम डाल कर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। का कहेना था की सड़क की कुल चौड़ाई दूसरे गांव में हुई है उतनी हमारे गांव में भी हो,जिससे हमारे गांव का विकास भली भांति हो सके,जिस पर सभी ग्रामीणों का कहेना था की सड़क निर्माण के स्टिमेंट में जितनी रोड की चौड़ाई दी गई है,उतनी नियमानुसार की जाए,लेकिन शासन प्रशासन इस बात को लेकर मौन बैठे है,किसी भी तरह का निरीक्षण नही किया जा रहा है जो कि गलत है,हम चाहते है की अधिकारी आए निरीक्षण करे व सड़क की चौड़ाई को स्टिनमेंट के हिसाब से बनाए।


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904