google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सुदूरवर्ती धान उपार्जन केंद्र से नहीं हो रहा धान का परिवहन

cg24 आज़तक न्यूज

टेमरी खरीदी केंद्र में जाम है 93000 बोरा धान

गर्मी बढ़ने के साथ धान के वजन में कमी आने की संभावना

– धन उपार्जन का काम बंद होने के बाद भी सहकारी समितियों से धान का परिवहन नहीं होने से खरीदी प्रभारियों की चिंता बढ़ गई है। दरअसल दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में संचालित धान उपार्जन केंद्रों में लाखों में बोरा धान जाम पड़ा हुआ है। जहां परिवहन के नाम पर कुछ भी नहीं हो रहा है। ऐसा ही एक धान उपार्जन केंद्र महासमुंद जिला मुख्यालय से लगभग 150 किलोमीटर एवं ब्लॉक मुख्यालय से 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम टेमरी में है , जान धान खरीदी उपरांत अभी तक मात्र 38% धान का ही परिवहन हुआ है। इस खरीदी केंद्र में 93 हजार बोरा धान अभी भी जाम पड़ा हुआ है। टेमरी का धान खरीदी केंद्र नया केंद्र होने की वजह से यहां धान के स्टेट लगाने का भी समुचित व्यवस्था अभी तक नहीं हो पाया है लिहाजा धान का परिवहन नहीं होने से यहां धान के नुकसान होने और वजन में कमी आने की संभावना देखी जा रही है। धान के परिवहन को लेकर खरीदी प्रभारी युधिष्ठिर बरिहा से जब बात की गई तब उनका कहना था कि समिति में 93000 बोरा धान जाम है परिवहन नहीं हो रहा है तथा टीओ डीओ भी नहीं कट रहा है। परिवहन नहीं होने से एक समिति को काफी नुकसान हो सकता है।

महासमुन्द से जीत तिवारी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *