Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

आयरन ओर से भरे ट्रकों की खूनी रफ्तार और तेज हॉर्न से लोग परेशान,रविवार को एक ट्रक की ठोकर से बाइक चालक घायल बाल बाल बची जान

ओम गोलछा की खबर डौण्डी से

आयरन ओर से भरे ट्रकों की खूनी रफ्तार और तेज हॉर्न से लोग परेशान

,,, डौंडी क्षेत्र से दुर्ग तक दौड़ते है हजारों ट्रकें
,,दिन में रहती हैं 70से80 की स्पीड
,,,,रात में गति की कोई सीमा नहीं
,, रविवार को एक ट्रक की ठोकर से बाइक चालक घायल बाल बाल बची जान



डौंडी। डौंडी व कांकेर क्षेत्र की माइंस से आयरन ओर लेकर दुर्ग की ओर चलने वाले ट्रकों की खूनी रफ्तार और तेज हॉर्न लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। हजारों की संख्या में प्रतिदिन ट्रकों का आना जाना होता इस मार्ग से होता है। 12 से 16 छक्का तक की ये ट्रकें पूरी रफ्तार के साथ सड़क पर दौड़ते हैं। दिन में इनकी स्पीड 70 से 80 की रहती है वही रात में इस सीमा को भी तोड़ देते हैं। तेज रफ्तार के कारण ऐसे ही एक ट्रक बारह चक्का आयरन ओर से भरी CG 08 AJ 6822 से रविवार को डौंडी में ढोरीढ़ेमा व्यव्सायी दिलेश्वर यादव बाल-बाल बचा। लेकिन ठोकर से वह घायल हो गया उसे अस्पताल पहुंचाया गया।
कांकेर क्षेत्र की माइंस से आयरन ओर लेकर डौंडी से दुर्ग की ओर 24 घंटे में हजार से अधिक ट्रकें आवाजाही करते हैं। इनकी गति नियंत्रित नहीं होती है। खास बात यह है की आठ से 10 ट्रक एकसाथ लाइन में चलते रहते हैं। ये ट्रक के एक दूसरे को ओवरटेक करने के लिए अपनी स्पीड बढ़ाते हैं और साथ ही तेज हॉर्न भी देते हैं। बताया जाता है कि शहर के अंदर इनकी गति 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की होती है।अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहर के बाहर इनकी गति क्या रहती होगी।इसके अलावा रात्रि में इसकी गति पूरी तरह अंनियंत्रित हो जाती है।


पीछे से अा रही गाड़ियों को साइड भी नहीं देते

ये ट्रकें जब सड़क पर गुजरते हैं तो पीछे से आ रही गाड़ियों को साइड भी नहीं देते हैं। काफी हॉर्न बजाने के बाद कभी-कभी यह साइड देते हैं। विशेष बात ये है कि ये ट्रकें लंबी होती हैं और इसके कारण आसानी से ओवरटेक भी नहीं किया जा सकता। इसी चक्कर में कई किलोमीटर तक चार पहिया छोटे वाहन इन ट्रकों के पीछे लगे रहते हैं। बताया जाता है कि रात्रि में तो यह कारों को पासिंग देते ही नहीं है। कहीं पर इन की स्पीड कम हुई तो तेजी के साथ पीछे से आ रही कारें पास होकर आगे जाती है। इस तरह सड़क पर पूरी तरह इनका कब्जा रहता है।


डौंडी में रविवार को बाल-बाल बचा एक राहगीर
आयरन ओर भरकर डौंडी से दुर्ग की ओर जा रहे बारह चक्का ट्रक ने दुर्गा चौक के पास डौंडी में एक राहगीर को ठोकर मार दी। इससे राहगीर घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ ही सेकंड की देर होती तो उस व्यक्ति की जान भी जा सकती थी। इसके बाद गुस्साए लोगों ने ट्रकों की गति पर अंकुश लगाने की मांग रखी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रक को थाने पहुंचाया है और चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *