
खेल जीवन का अभिन्न अंग, खेल से शारीरिक एवं मानसिक दोनों का विकास होता है – सुरोतीलाल लकड़ा

सरायपाली – सरायपाली विकास खण्ड के अन्तर्गत वनांचल क्षेत्र आंवलाचक्का में क्रिकेट मैच का उद्घाटन मुख्यातिथि सुरोतीलाल लकड़ा जी उपसरपंच, विशिष्ट अतिथि बुंदराम सिदार, डिग्री सिदार, तिरिथ सिदार द्वारा किया गया. अपने उद्बोधन में लकड़ा जी ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है, ग्रामीण क्षेत्रों में भी क्रिकेट का खेल बहुत ही लोकप्रिय खेल है. खेल से शारीरिक एवं मानसिक दोनों का विकास होता है जिससे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक है. खासकर युवाओं में क्रिकेट का खेल एक जूनून बन गया है. खिलाड़ियों को खेल भावना के अनुरूप ही खेलना चाहिए. वनांचल क्षेत्र में क्रिकेट मैच का आयोजन करना ही प्रशंसनीय है. ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं. वर्तमान परिवेश में ग्रामीण क्षेत्रों से उभरकर राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभागी देश का नाम रोशन कर रहे हैं. उन्होंने ने खिलाड़ियों और आयोजन समिति के सदस्यों का हौसला अफजाई किया.इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्यों, खिलाड़ियों व ग्रामीण जन सहित आस – पास के खेल प्रेमियों की उपस्थिति रही.
रिपोर्ट जीत तिवारी महासमुन्द ब्यूरो

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904