Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

प्रधानमंत्री आवास योजना से बने मकानों में अब स्थाई रूप से होगा उजियारा,युवा नेता कमलेश सोनी व साथियों ने की पहल मिल गई सफलता

वार्ड के 15 से 20 परिवारों को 5 खंभों सहित स्थाई कनेक्शन की स्थाई व्यवस्था मिली

प्रधानमंत्री आवास योजना से बने मकानों में अब स्थाई रूप से होगा उजियारा
पांडे पारा वार्ड क्रमांक 5 की एक नई बसावट वाली क्षेत्र जहां पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 12….15 मकान या 15….20 परिवारों का बसेरा है ….परंतु मूलभूत सुविधाओं से कोसों दूर है…. आज उक्त क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल के द्वारा विद्युत विस्तारीकरण करते हुए 5 खंभों सहित स्थाई कनेक्शन की स्थाई व्यवस्था की गई
उक्त कार्य के लिए पीड़ित परिवारों के द्वारा उक्त समस्या पार्षद कमलेश सोनी जी के पास रखी गई ,… तत्पश्चात लोगों के घरों में उजियारा के लिए ठोस पहल भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पार्षद कमलेश सोनी के नेतृत्व में लगातार विभाग में उक्त वार्ड वासियों के साथ गुहार लगाई गई ……तब कहीं जाकर आज विद्युत विस्तारीकरण किया गया ……
उक्त कदम उठाए जाने से प्रधानमंत्री आवास योजना से बने मकानों के घर मालिक को जिसमें संतोष साहू,सोनू सोनकर , डोमन साहू ,मोहन साहू, तिज्या बाई यादव,कल्याणी यादव,हेमलता सोनकर,लक्ष्मी वर्मा, चतुर्भुज साहू पूरन साहू घनश्याम साहू नरेंद्र साहू सरस्वती साहू ममता साहू इन परिवारों के घरों में रोशनी होगी ….
इस मुहिम में लगातार कंधे से कंधा मिलाकर प्रयास करने वालों में शहर मंडल के महामंत्री नरेंद्र सोनवानी, भाजपा शहर मंत्री कमल पनपालिया व अपने इस कार्य को पूरे अंजाम तक पहुंचाने में महती भूमिका अदा करने वाले सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा जी को वार्ड वासियों ने धन्यवाद व आभार व्यक्त किया… तत्पश्चात विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता सहारे जी सहायक अभियन्ता हितेंद्र यादव जी व कनिष्ठ अभियंता सुश्री नीतू नागवंशी एवम विभाग के कर्मचारियों को गुलदस्ता भेंट कर आभार व्यक्त किया गया ….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *