
छत्तीसगढ़ वन विकास निगम के अध्यक्ष देवेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता
तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2022 हेतु कार्यशाला का आयोजन
सरायपाली एवं बसना वन परिक्षेत्र के वन कर्मियों ने की सहभागिता
छत्तीसगढ़ वन विकास निगम के अध्यक्ष देवेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता
Cg24 आजतक न्यूज :- महासमुंद जिले के सरायपाली में बसना एवं सारे पहले वन परिक्षेत्र के और मुंशी वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सचिव वन कर्मचारियों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बसना एवं सरायपाली वन परिक्षेत्र के लगभग 500 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। इस दौरान कार्यशाला का शुभारंभ करने छत्तीसगढ़ वन विकास निगम के अध्यक्ष एवं बसना विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह उपस्थित हुए। कार्यशाला में प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति के सदस्य भी शामिल हुए। कार्यशाला के दौरान तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2022 के लिए आवश्यक जानकारियां समिति प्रबंधकों और वन कर्मियों को दी गई तथा साक्षरता एवं तेंदूपत्ता संग्रहण के दौरान रखी जाने वाली आवश्यक सावधानियां तथा तैयारियों के विषय में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। कार्यशाला को लेकर वन विभाग के उपसंचालक ने जानकारी दी तथा सरायपाली वन परीक्षेत्र अधिकारी ने मीडिया को बताया कि साख कथन और तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2022 की तैयारियों के बारे में जानकारी प्रदान करने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया है जिसमें सरायपाली एवं बसना वन परिक्षेत्र के वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव और वन कर्मी शामिल हुए हैं।
रिपोर्ट जीत तिवारी महासमुन्द
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904