google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

चखना दुकानों पर नही हो रहा कार्यवाही,आखिर किसके इशारे पर हो रहा मनमानी,प्रशासन की अनदेखी प्रमुख कारण तो नही ?

ओम गोलछा की खबर

कुसुमकसा — कुसुमकसा में संचालित शासकीय देशी शराब दुकान के समीप चखना दुकान चलाने वालों पर पुलिस व आबकारी विभाग द्वारा ठोस कार्यवाही ना करने से उनके होशले बुलन्द होते जा रहे है व अब तो शासन के दिशा निर्देश को दरकिनार करते हुए शराब दुकान के सामने ही लगभग 50 मीटर के दायरे में स्थायी दुकान लगा रहे है व अन्य दुकान लगाने वाले को दुकान ना लगाने की नसीहत भी देने की जानकारी मिली है जिससे आये दिन वाद विवाद की स्थिति बनी रहती है , शासन के निर्देशों को दरकिनार करते हुए शासकीय शराब दुकान के सामने ही चखना दुकान बेख़ौफ़ लगना आबकारी विभाग के आला अधिकारियों या किसके सरंक्षण में चल रहा है चर्चा का विषय बना हुआ है की चुनाव के समय चुनाव अधिकारी द्वारा 100 मीटर के बाहर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के स्टाल लगाने की छूट रहती है ,ठीक वैसा ही शासकीय शराब दुकान से 50 मीटर दायरा से बाहर अवैध चखना दुकान लगाने की छूट विभाग के आला अधिकारियों ने दे दी हो

वहो आबकारी व पुलिस विभाग यदाकदा चालानी कार्यवाही कर खाना पूर्ति की जा रही है ,चखना दुकानदार के हौसले इतने बुलन्द है कि चालानी कार्यवाही होने के बाद पुनः चखना दुकान चालू हो जा रही है तो वही आये दिन चखना दुकान लगाने को लेकर दुकान संचालकों के बीच सिर फुटौवल हो रहा है ,शराब दुकान के समीप ही पानी पाउच की खाली प्लास्टिक थैलियां व डिस्पोजल गिलास तीतर बितर बिखरे हुए है जो हवा के झोंके से उड़कर समीपस्थ खेतो में पहुंच जा रहा है जिससे कृषि भूमि के कृषक काफी परेशान है , शराब दुकान के आसपास चखना दुकानों व खाली जगहों पर मदिरा प्रेमी शराब का सेवन कर पानी पाउच की झिल्लियां व प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास वही छोड़ देते है उस पर अंकुश नही लगाया गया तो आने वाले दिनों में आवास पारा कुसुमकसा से गुंडराटोला पहुँच मार्ग के आसपास खेतो में झिल्लियों व डिस्पोजल गिलास से खेत पटा हुआ नजर आएगा ,

आवासपारा मुख्य मार्ग से गुंडराटोला सहित समीपस्थ ग्रामो तक जाने
का ग्रामीणों के आवागमन का मार्ग होने के कारण चखना दुकान के आसपास मदिराप्रेमी शराब के नशे में गालीगलौज व महिलाओं पर छींटाकशी करने के कारण ग्रामीण महिलाओं को अपमान का घूंट पीना पड़ता है ,आज पर्यंत चखना दुकान बेख़ौफ संचालित हो रहा है ,जिसको लेकर ग्राम में चर्चा का विषय बना हुआ है कि चखना दुकान लगाने का विधिवत ठेका हुआ है ,या आबकारी विभाग द्वारा चखना दुकान लगाने की मौखिक स्वीकृति दी है
आबकारी उपनिरीक्षक एस आर भांडेकर ने बताया कि समय समय पर अवैध चखना दुकानों पर कार्यवाही की जा रही है ,कार्यवाही के बाद भी दुकाने लगने की जानकारी मिलने की बात कही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *