
cg24 आज़तक न्यूज
देवरीबंगला / सोमवार को दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज सुरेगाव द्वारा छत्रपति शिवाजी जयंती मनाई गई। सुबह कलश यात्रा निकालकर झंडारोहण किया गया। छत्रपति शिवाजी की मूर्ति की पूजा कर छत्रपति शिवाजी महाराज की जीवनी पर अतिथियों ने प्रकाश डाला। समाजिक विषयो पर चर्चा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सर्किल प्रधान कोदूराम दिल्लीवार थे। मुख्य अतिथि ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। शिवाजी महाराज ने अपने जीवन काल में कभी हार नहीं मानी। उनके द्वारा राष्ट्र निर्माण व समाज हित में काम किया। सर की अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले समय में ऐसे आयोजन भव्यता के साथ करेंगे। इस अवसर पर सर्किल सचिव शशिकांत देशमुख, न्याय समिति के सदस्य दिलीप देशमुख, ग्राम प्रधान राजीवकुमार देशमुख, रेनू देशमुख, इदरमन देशमुख, दीपक देशमुख, दुष्यंत देशमुख, वीरू देशमुख, पंच, ग्रामीण तथा स्वजातीय बंधु उपस्थित थे। कार्यक्रम के संचालन चेमन देशमुख ने किया।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904