google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

स्कूल में नहीं पेयजल व्यवस्था ,जलाशय में जाकर पानी पीते हैं स्कूल के बच्चे,शासकीय स्कूल में गंभीर लापरवाही

जलाशय में जाकर पानी पीते हैं स्कूल के बच्चे

बिलखंड के शासकीय स्कूल में गंभीर लापरवाही

Cg24 आज़तक :- महासमुंद जिले के बसना ब्लॉक अन्तर्गत आने वाले ग्राम बिलखंड में संचालित शासकीय प्राथमिक शाला में पिछले कई महीनों से पेयजल की उपलब्धता नहीं है। स्कूल के बच्चे मध्यान्ह भोजन करने के बाद पास में स्थित बांध में थाली धोने और पानी पीने जाते हैं। जहां जान जोखिम में डालकर बांध के नीचे उतरते हैं और वही उपयोग करते हैं ऐसे हालातों के बाद भी न तो शिक्षा विभाग के अधिकारी ध्यान दे रहे हैं और ना ही ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि। पंचायत में पेयजल व्यवस्था के लिए धनराशि भी आती है लेकिन स्कूल में पेयजल की व्यवस्था क्यों नहीं की जा रही है यह सवाल खड़ा हो गया है। लंबे समय से इस तरह की अव्यवस्था होने के बाद भी किसी का ध्यान ना जाना काफी बड़ा सवाल खड़ा करता है। वही बच्चों के साथ इस तरह की लापरवाही कैसे की जा रही है यह भी गंभीर सवाल है।

रिपोर्ट जीत तिवारी महासमुन्द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *