

स्कूल में ताला , खेत की मेढ़ पर शिक्षा
लावामौहा स्कूल में शिक्षकों की मनमानी
जिले की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

एंकर- महासमुन्द जिले के पिथौरा ब्लाक में एक अजीबोगरीब स्कूल सामने आया है जहां शिक्षकों ने लापरवाही पूर्वक स्कूल में ताला जड़ कर घर चले गए । स्कूल में ताला लगाकर शिक्षकों के चले जाने के बाद स्कूल के नौनिहालों को खेत में मेढ पर बैठ कर पढ़ाई करते देखा गया। शिक्षकों की लापरवाही से नौनिहालों का भविष्य दांव पर लग गया है। पूरा मामला पिथौरा ब्लाक के ग्राम लावामौहा गांव का है जहां शिक्षकों की मनमानी सामने आई है। स्कूल में दोपहर 12 बजे ही ताला लगा दिया गया , गांव के उपस्थित ग्रामीणों से जब बात की गई तब उनका कहना था कि शिक्षक ताला लगा कर चले गए हैं। क्यों चले गए यह उन्हें नहीं पता। खेत की मेढ़ पर पढ़ रहे बच्चों से जब बात की गई तब उनका भी कहना था कि गुरूजी छुट्टी करके चले गए। ऐसे हालात में शिक्षा का अधिकार कानून का क्या होगा यह सवाल खड़ा हो गया है।
रिपोर्ट जीत तिवारी महासमुन्द

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904