
cg24 आज़तक न्यूज

बोहारपार सिंघनपुर में जुटे सैकड़ों किसान
हालात से निपटने प्रशासनिक अफसरों सहित पुलिस बल का जमावड़ा
किसान कर रहे हैं नकद में खाद उपलब्ध कराने की मांग
महासमुंद जिले के बोहरपार सिंघनपुर में नेशनल हाईवे 53 के समीप किसानों ने यूरिया खाद की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। किसानों ने पहले से ही निर्धारित स्थल पर आंदोलन की शक्ल में पंहुचने का निर्णय लिया था लिहाजा समूचा प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया है। यूरिया खाद की किल्लत को लेकर किसानों ने आंदोलन का रुख अख्तियार किया है और खाद की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं होने की स्थिति में चक्का जाम करने का भी निर्णय लिया है। किसानों की मांग है कि उन्हें नगद में खाद उपलब्ध कराए जाए किसानों ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि खाद की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं हो पा रही है सोसाइटी के माध्यम से हो या खुले बाजार में हो उन्हें नगद नगद में खाद वितरण की व्यवस्था शासन की ओर से की जानी चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है और भारी मात्रा में खाद की कालाबाजारी हो रही है जिससे 266 में मिलने वाले यूरिया को भी साडे 600 की कीमत पर खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। हम आपको बता दें कि किसानों के आंदोलन को लेकर स्थानीय प्रशासन सहित समूचा जिला प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया है तथा भारी मात्रा में पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
रिपोर्ट जीत तिवारी महासमुन्द
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904