
परस साहू गुंडरदेही
व्यापारी संघ के द्वारा शिकायत किया लेटर पैड में गिरीश राव के खिलाफ गुंडरदेही थाना प्रभारी के अनुपस्थिति में हवलदार को सौंपा ज्ञापन
पढ़ें पूरी खबर सिर्फ cg 24 आजतक पर,,
मामले पर एक नजर विस्तार से,,,व्यापारी संघ गुंडरदेही के सदस्य किरण सेल्स के संचालक मोहम्मद आरिफ खान जो गुंडरदेही में बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर करते हैं और अर्जुंदा चौक गुंडरदेही में स्थित मां प्रॉपटी डीलर के संचालक गिरीश नरेंद्र राव द्वारा पार्टनरशिप में जमीन खरीदने हेतु मोहम्मद आरिफ को प्रस्ताव दिया गया एवं मोहम्मद आरिफ खान से नगद बयाना के रूप में 5 लाख 50 हजार रुपए नगद गिरीश नरेंद्र राव ने नगद लिया। और पैसे को बिल्डिंग बनाने व अन्य कार्य में लगा दिया। वही जब मोहम्मद आरिफ खान द्वारा पैसा वापस मांगने पर गिरीश नरेंद्र राव ने 13 दिसंबर 2021 को 5 लाख रुपए का चेक दे दिया। मोहम्मद आरिफ खान ने चेक को बैंक में जमा किया तो चेक बाउंस हो गया। जिसके बाद वह व्यापारी को पैसा आज दूंगा कल दूंगा कहकर टालमटोल करता रहा। और अब पैसा नहीं दूंगा जो करना है कर लो कहकर धमकी दे रहा है।
जिसको देखते हुए गुंडरदेही नगर के व्यापारी संघ के अध्यक्ष दर्शन जैन एवं नगर के व्यापारियों ने मोहम्मद आरिफ खान का पैसा वापस दिलाने की मांग को लेकर गुंडरदेही थाना प्रभारी भानूप्रताप साव को ज्ञापन सौंपा।
नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष केके राजू चंद्राकर ने कहा हमारे नगर में व्यापारी को दूसरे के जमीन बताकर बयाना लिया गया है। जिस पर उचित कार्यवाही करें नहीं तो पूरे गुंडरदेही के व्यापारी इसका विरोध में जिला कलेक्टर पहुंचेंगे।
चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य एवं भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुरेश सोनी ने कहा व्यापारियों के साथ इस तरह का ठगी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तत्काल गिरीश नरेंद्र राव पर कार्यवाही करें।
व्यापारी संघ के सचिव चेतन साहू ने कहा शर्मनाक घटना है व्यापारी से जमीन के एवज में चलाओ लेकर वकील से नोटिस देना और अपने आप को बचने के लिए थाने में झूठा शिकायत करना कानूनन अपराध है ठगी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज होना चाहिए।
किराना व्यापारी रजा गोलू बक्श ने कहा आरिफ खान की शिकायत पर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। बल्कि ठगी करने वालों को प्रशासन के सहयोग मिलने के कारण अब तक कोई कार्यवाही नहीं हो रहा है।भविष्य ऐसा कोई व्यापारी ठगी का शिकार ना हो इसलिए इन पर तत्काल कार्यवाही करने की आवश्यकता है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904