श्रीमती पुरंदेश्वरी ने कहा कि छ.ग. प्रभारी होने के नाते मेरा दायित्व संगठन को मजबूत करना है इसलिए मै प्रवास पर निकली हूं ।
cg24 आजतक न्यूज
कांकेर :- भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी अपने प्रथम प्रवास में 20 फरवरी को कांकेर पहुंची जहां उन्होने आज भाजपा कार्यालय कमल सदन कांकेर में भाजपा के जिला, मण्डल मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों की संगठनात्मक बैठक ली । इस बैठक में भाजपा के बस्तर संभाग प्रभारी शिवरतन शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम देव उसेण्डी, प्रदेश महामंत्री किरण देव, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, जिला संगठन प्रभारी निरंजन सिन्हा, लोकसभा सांसद मोहन मण्डावी विशेष रूप से उपस्थित रहे । बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया ने की ।
बैठक को संबोधित करते हुए श्रीमती पुरंदेश्वरी ने कहा कि छ.ग. प्रभारी होने के नाते मेरा दायित्व संगठन को मजबूत करना है इसलिए मै प्रवास पर निकली हूं । पार्टी में अनुशासन होना बहुत जरूरी है । आज की बैठक बहुत ही महत्वपूर्ण है, जिनकी उपस्थिति अनिवार्य है उन पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ को रहना बहुत ही जरूरी है । किसी भी मुददे पर प्रदेश सरकार को घेरने या केन्द्र की योजनाओ की जानकारी निचले स्तर तक पहूंचाने के लिए जो दायित्ववान पदाधिकारी है उनका बुथ स्तर तक सक्रियता जरूरी है । सभी मण्डल प्रभारी, मण्डल अध्यक्षों के साथ बुथ पर प्रवास का कार्यक्रम बनाकर बुथ समिति व शक्ति केन्द्रों तथा वहां के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठें । उन्होने भाजपा पदाधिकारियों को रचनात्मक व सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिये ।
श्रीमती पुरंदेश्वरी ने कहा कि जिला व मण्डल पदाधिकारी बुथ पर निरंतर प्रवास करें व बुथ समिति के लोगों के साथ बैठकर बात कर उनकी समस्या जाने और हल करने का प्रयास भी करें । जो भी भाजपा के पदाधिकारी है अपनी जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करें । जब तक बुथ सशक्त नही होगा मण्डल व जिला सशक्त नही हो सकता । कोई कितना भी बड़ा पदाधिकारी क्यों न हो उसे कम से कम एक बुथ को सशक्त करने की जिम्मेदारी उठानी होगी । उन्होने कार्यकर्ताओं से कहा कि हम सब को भाजपा को 2023 में जिताने के लिए कार्य करना है। कांग्रेस सरकार से संघर्ष के लिए अभी से जुट जायें । भाजपा कार्यकर्ताओं को लोगों की समस्याओ के साथ खड़ा होना है । सरकार के खिलाफ कोई भी मुददा हो भाजपा के कार्यकर्ताओं के माध्यम से तुरंत जनता तक पहूंचना चाहिए। पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ लोगों में रोष है जिसे स्थानीय स्तर पर उठाना है। उन्होने भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं से कहा कि जिला व मण्डल स्तर पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाकर निरंतर आंदोलन करें जिससे जनता के बीच संदेश जाये की भाजपा पार्टी जनता की हर समस्या के समाधान के लिए उनके साथ खड़ी है ।
श्री पुरंदेश्वरी ने जिला कार्यसमिति के बाद भाजपा के मण्डल प्रभारी, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल महामंत्रियों, अंतागढ, भानुप्रतापपुर व कांकेर विधानसभा के भाजपा पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताआें से अलग-अलग चर्चा कर वहां संगठन की वस्तुस्थिति जानी ।
श्रीमती पुरंदेश्वरी ने कहा कि हमें कांग्रेस सरकार के खिलाफ लड़ना है, जिसकी तैयारी अभी से प्रारंभ कर दे । उन्होने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में माफिया राज चल रहा है। जनता सरकार से हलाकान हो चुकी है । प्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि सत्ता संरक्षण में खुलेआम अपराध को अंजाम दे रहे है । हत्या, बलात्कार, लूटपाट, भ्रष्टाचार, डकैती, अपहरण, अवैध शराब के मामले सामने आने के बाद भी अपराधी छुटटे घुम रहे है। ऐसा लगता है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार अपराधियों के आगे बेबस है। उन्होने कहा कि कांकेर जिला भी प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने के बाद से समस्याग्रस्त हो गया है । पूरे जिले में सड़कों की हालत अत्यंत जर्जर है, प्रधानमंत्री आवास योजना बंद पड़ा है, नल जल योजना का बुरा हाल है। बिजली बिल हाफ का वादा करने वाली ये सरकार कुछ लोगों के बिजली बिल जमा नही करने के कारण पूरे गांव की बिजली काट दे रही है। प्रदेश में ऐसा कोई वर्ग नही होगा जो इस सरकार से त्रस्त न हो ।
बैठक को संबोधित करते हुए शिवरतन शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं से 2023 की तैयारी में जुट जाने का आव्हान करते हुए प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलाया ।
बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री किरण देव ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक देवलाल दुग्गा, सुमित्रा मारकोले, ब्रम्हानंद नेताम, भोजराज नाग, जिला महामंत्री बृजेश चौहान, दिलीप जायसवाल, वरिष्ठ नेता महावीर सिंह राठौर सहित भाजपा के जिला, मण्डल पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला, मण्डल, भाजपा के जनप्रतिनिधि सहित जिले के तीनों विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904